May 3, 2024, 6:04 am

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, इतने लोगों की जिंदा जलकर हुई मौत…वीडियो वायरल

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday February 12, 2024

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, इतने लोगों की जिंदा जलकर हुई मौत…वीडियो वायरल

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना हो हो गई। आगरा की ओर से नोएडा जा रही प्राइवेट वॉल्वो बस का पहिया अचानक पंचर हो गया। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर तिरछी हो गई। इसी बीच पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार उसमे जा भिड़ी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा यूपी में मथुरा जिले के महावन थाने क्षेत्र में हुआ है। बस आगरा से दिल्ली की तरफ आ रही थी। उसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना में बस सवार यात्री तो सुरक्षित निकाल लिए गए। लेकिन कार सवार पांच यात्री उसी में जल गए।

क्या है पूरा मामला

खबर के मुताबिक यह रोड एक्सीडेंट यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर जीरो पॉइंट से 116 किलोमीटर दूर हुआ। बताया जा रहा है कि बस का टायर फटने से यह हादसा हुआ। बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद पीछे से स्विफ्ट कार बस में घुस गई। स्विफ्ट कार सीधे बस के डीजल टैंकर में जा घुसी और दोनों गाड़ियों में आग लग गई। घटना सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे हुई।

सूचना पर दमकल पहुंची। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना में बस सवार यात्री तो सुरक्षित निकाल लिए गए। लेकिन कार सवार पांच यात्री उसी में जल गए। हादसे में मृत एक युवक अंशुमान यादव शिकोहाबाद, शंभू नगर का निवासी था। वह नोएडा में रिलांयस कंपनी में काम करता था। रविवार रात काे घर से अकेला ही निकला था। उसके साथ मरने वाले चार साथी कंपनी के ही लोग बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास कर रही है।

एक घंटे तक रहा यमुना एक्सप्रेसवे पर तांडव

करीब एक घंटे तक यमुना एक्सप्रेसवे तांडव रहा। इस घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके के रहने वाले हैं। घटना के बाद मथुरा के डीएम और एसएसपी घटना स्थल पर पहुंचे।

यह देखें वीडियो…

Leave a Reply

Your email address will not be published.