April 29, 2024, 3:54 am

Weather Update: राजधानी समेत देश के अन्य शहरों में कैसा रहेगा मौसम? जानें यहां…

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday February 21, 2024

Weather Update: राजधानी  समेत देश के अन्य शहरों में कैसा रहेगा मौसम? जानें यहां…

Weather Update: दिल्ली समेत हिमालयी इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। जिसके चलते देश के कई शहरों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज, 21 फरवरी 2024 को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। वहीं, नई दिल्ली में आज बादलों का डेरा रहेगा और हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा मौसम।

क्या है पूरा मामला

मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार राजधानी दिल्ली समेत हिमालयी क्षेत्र में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 21 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश औक बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में कुछ इलाकों में ओलावृष्टि देखने को मिलेगी।

नई दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग (IMD) की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। इसी के साथ, आज नई दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा और हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। 22 फरवरी को नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को तो नहीं मिलेंगी, लेकिन आसमान में बादलों का डेरा रहेगा।

यह भी पढ़ें…

Dog Attack in Ghaziabad: इस सोसाइटी में मासूम पर कुत्ते ने किया हमला, बाल-बाल बची जान

बारिश और ओलावृष्टि पर क्या है अपडेट?

मौसम विभाग की मानें तो आज उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी आज गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मध्य प्रदेश, उत्तर पूर्वी राजस्थान, उत्तर पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.