April 29, 2024, 4:39 am

क्या आप मोबाइल फोन स्लो चलने और हैंग होने से परेशान है? तो यहां जाने फास्ट मोबाइल का आईडिया

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday April 8, 2022

क्या आप मोबाइल फोन स्लो चलने और हैंग होने से परेशान है? तो यहां जाने फास्ट मोबाइल का आईडिया

जैसे-जैसे लोगों के हाथ में स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। वैसे ही कई परेशानियों का भी समान करना पड़ रहा है। अक्सर अपने देखा होगा और महसूस भी किया होगा कि आपका फोन अचानक से ही स्लो चलने लगता है या हैंग हो जाता है।

ऐसा होने पर काफी दिक्कत आती है। इरिटेशन भी होने लगते है। और होना लाजमी है जब इंपॉर्टेंट काम में रुकावट आए तो गुस्सा आता ही है। लेकिन आप टेंशन ना ले, क्योंकि आज हम आपके किए इसका सॉल्यूशन लाए हैं।

स्लो या हैंग होने की वजह

अक्सर लोगों के फोन में स्टोरेज फुल होने की वजह से ऐसा होता है। जैसे कि फोन में ज्यादा पिक्चर्स, डॉक्यूमेंट्स, गाने और मूवीज का होना। या फोन के सॉफ्टवेयर को अपडेट ना करना। इन दोनों वजह से आपका फोन हैंग या स्लो हो सकता है।

जाने क्या है उपाय

  1. सबसे पहले अपने फोन को हैंग होने से बचाने के लिए फोन में ऑटो डाउनलोड को ऑफ कर दें। इसके लिए आपको सेटिंग में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाना होगा।
  2. फोन में मौजूद ऐप्स के ऑटो अपडेट मोड को भी ऑफ कर दें। इसे करने के लिए आपको प्ले स्टोर की सेटिंग पर जाएं और Don’t auto-update apps पर क्लिक कर दें।
  3. अगर आपका फोन अब भी स्लो चल रहा है तो फोन की अकाउंट्स एंड बैकअप सेटिंग में जाकर, सबसे नीचे ऑटो सिंक डेटा का एक ऑप्शन पर क्लिक करके और उसे ऑफ कर दें।
  4. फोन के हैंग होने की समस्या से बचाने के लिए नेविगेशन बार में दी गई रीसेंट करें। साथ ही बैकग्राउंड में चलने वाली ऐप्स को भी बंद कर दें।
  5. जिन ऐप्स का इस्तेमाल आप नहीं करते उन्हें अनइंस्टॉल कर दें। इसके अलावा डेवलपर्स ऑप्शन में ही ट्रांजिशन एनिमेशन स्केल और विंडो एनिमेशन स्केल ऑप्शन दोनों के ऑफ कर दें।

इसे भी पढ़ें: यूपी में डीएम का तबादला, कई सालों से थे एक ही जगह पर

https://gulynews.com/ups-dm-transfer-4-important-cities-of-up/

Leave a Reply

Your email address will not be published.