April 20, 2024, 2:15 am

आजादी के अमृत महोत्सव पर नोएडा अथॉरिटी 1.5 लाख तिरंगे का वितरण करेगी

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday August 10, 2022

आजादी के अमृत महोत्सव पर नोएडा अथॉरिटी 1.5 लाख तिरंगे का वितरण करेगी

Noida: आजादी के अमृत महोत्सव को नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) भी बड़ी धूमधाम से मना रही है। इसके लिए अथॉरिटी ना केवल अपने स्तर पर अलग-अलग प्रोग्राम का आयोजन कर रही है बल्कि डेढ़ लाख तिरंगा वितरण (Flag Distribution) करने का भी प्राधिकरण ने लक्ष्य रखा है।

क्या है पूरा प्रोग्राम ?

नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी के निर्देशन में नोएडा अथॉरिटी 1.5 लाख तिरंगा वितरण करने का फैसला किया है। इसी फैसले के तहत आज अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण मिश्रा द्वारा इंदिरा गांधी कला केंद्र में ध्वज वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके लिए जन सहयोग से भी प्रयास है कि नोएडा स्थित प्रत्येक सेक्टर एवं गांव में अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जाए।

क्यों खास होगा कार्यक्रम ?

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। https://gulynews.com से बात कते हुए अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि हर घर तिरंगा का अभियान 11 अगस्त से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा। प्रवीण मिश्रा ने ध्वज वितरण कार्यक्रम में कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर सभी लोग अपने अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं।

इंदिरा गांधी कला केंद्र में ध्वज वितरण कार्यक्रम आज के कार्यक्रम का संचालन विशेष कार्याधिकारी इंदु प्रकाश सिंह ने किया। इस मौके पर नोएडा एंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कुशल पाल सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में एमएसएमई विभाग के पदाधिकारी फोनरवा, कोनरवा,डीडीआरडब्ल्यूए,एओए,एनईए आदि संस्थाओं के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं किसान यूनियन के पदाधिकारी अध्यक्ष मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-

Supertech Romano: अधूरे प्रोजेक्टस को पूरा करवाने के लिए फ्लैट बायर्स एसोसिएशन का गठन, सुपरटेक पर अब पडे़गा ज्यादा दबाव

Leave a Reply

Your email address will not be published.