April 24, 2024, 4:20 am

Women Abusing Guards: नोएडा की गालीबाज महिला, नोएडा के सोसाइटी में रहने वालों का ये हाल क्यों?

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday August 21, 2022

Women Abusing Guards: नोएडा की गालीबाज महिला, नोएडा के सोसाइटी में रहने वालों का ये हाल क्यों?

Women Abusing Guards :  नोएडा के सेक्टर-126 में जेपी सोसाइटी में गार्ड को गाली देने वाली महिला का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। हालांकि बाद में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है ।

क्या है मामला ? 
नोएडा से बेहद हैरान करने वाली खबर आई है। यहां श्रीकांत त्यागी का महिला संस्करण (Women Abusing Guards )सामने आया है। यह बेहद हैरान करने वाली हकीकत है क्योंकि महिला की जो भाषा है वह अति संवेदनशील है और वह ऐसी भाषा है जिस को पूरी तरीके से सुनाया भी नहीं जा सकता। महज डेढ़ मिनट के वीडियो में महिला  9 बार गाली देते नजर आई दी। उसका कॉलर पकड़ लिया और घसीटा। गार्ड के अन्य साथी छोड़ने की मिन्नत करते रहे, लेकिन उसने गाली देना बंद नहीं किया।
क्या है जानकारी ? 
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। इस वीडियो में महिला कुछ गार्ड्स को लगातार गालियां देती नजर आ रही है।  चौंकाने वाली बात यह है यह महिला लगातार बेहद भद्दी भाषा का इस्तेमाल कर गार्ड को धमका रही है।
मिली जानकारी के अनुसार यह महिला जेपी विश टाउन सोसायटी में रहती है । और सोसाइटी के ही कार्ड चाहिए बुरी तरीके से उलझ गए हालांकि बाद में जब भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने इस महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
यहां देखें EXCLUSIVE वीडियो :-
https://youtu.be/C-E75gv_7io
पुलिस ने किया गिरफ्तार 

मिली जानकारी के मुताबिक महिला का नाम भाव्या राय है। महिला के खिलाफ नोएडा के थाना सेक्टर 126 में  महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज की गई थी । केस दर्ज होने के बाद महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान भी महिला खुद कार चलाकर पुलिस के साथ जाते नजर आई।  गेट देरी से खोलने पर महिला ने गार्डों को दी थी भद्दी भद्दी गालियां ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.