April 27, 2024, 3:26 am

Suicide in Noida: नोएडा के इस सोसाइटी में 33 साल की महिला ने की सुसाइड, रेजिडेंट्स में हड़कंप। पुलिस जांच में जुटी

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday November 13, 2022

Suicide in Noida: नोएडा के इस सोसाइटी में 33 साल की महिला ने की सुसाइड, रेजिडेंट्स में हड़कंप। पुलिस जांच में जुटी

Suicide In Noida: नोएडा के Sector-78 के अंतरिक्ष गोल्फ व्यू 2 सोसाइटी से बहुत ही चिंताजनक और बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने सुसाइड कर लिया । जिसके बाद से सोसाइटी में हड़कंप मच गया है।

क्या है मामला ?

हैरान करने वाला यह मामला रविवार की शाम करीब 6:00 बजे की है। https://gulynews.com को मिली Exclusive जानकारी के मुताबिक अंतरिक्ष गोल्फ व्यू 2 सोसाइटी (Antariksh Golf View  Noida)  के टॉवर M का यह मामला है। इसी के टावर के फ्लैट नंबर 1404 में अनुष्का त्यागी उर्फ कंचन त्यागी अपने परिवार के साथ रहती थी। लेकिन रविवार की शाम अचानक अनुष्का का शव (Suicide In Noida) उनके फ्लैट से मिला। पुलिस के मुताबिक पहली नजर में यह सुसाइड का मामला है अनुष्का का शव उनके फ्लैट में पंखे से लटका पाया गया। अनुष्का का शव दुपट्टे से बंधा था.

सुसाइड का कैसे पता चला

जानकारी मिली है कि शाम करीब 6:00 बजे अनुष्का त्यागी (Anushka Tyagi Suicide) के घर पर मेड जब काम करने आई तो कई बार डोरबेल बजाने के बाद भी दरबाजा नहीं खुला। इसके बाद मेड ने पड़ोसियों से इस बारे में बताया और फोन करने के लिए कहा। फोन करने के बाद भी अनुष्का ने जब फोन नहीं उठाया तो दरवाजे पर दस्तक दी गई। दरवाजा अंदर से लॉक नहीं था। अंदर जब मेड गई तो उसने अनुष्का को पंखे से लटकता पाया।

क्या कहती है पुलिस?

पहली नजर में यह मामला सुसाइड का दिखाई दे रहा है हालांकि मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंच चुकी है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस से https://gulynews.com को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि सुसाइड नोट में अनुष्का ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। हालांकि पुलिस अभी इस बारे में कुछ भी के ज्यादा कहने से बच रही है।

कौन है परिवार?

पता चला है क्या अनुष्का उर्फ कंचन त्यागी इस फ्लैट में अपने पति ललित के साथ रहती थी। अनुष्का की उम्र करीब 33 साल थी और करीब 4 साल की एक बेटी भी है। पता चला है कि अनुष्का ने सुसाइड तब किया जब अनुष्का के पति ललित अपनी बेटी के साथ किसी काम से बिजनौर गए हुए थे।

क्या करता है परिवार ? 

रेजिडेंट से बातचीत में पता चला है कि अनुष्का और ललित मिलकर के लिए कौन सी सोसाइटी में अपना कैफे चलाते हैं। पता चला है कि ललित बिजनौर के जबकि अनुष्का मुरादाबाद की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सवाल है कि अनुष्का ने सुसाइड क्यों किया? क्या वह कारण है जिसकी वजह से अनुष्का ने इतना बड़ा फैसला लिया?

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.