July 1, 2024, 4:26 pm

UP Weather Update: आंधी के साथ होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday June 29, 2024

UP Weather Update: आंधी के साथ होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

UP Weather Update: देश भर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जल्द ही बारिश होने का अनुमान है। यूपी के मध्य क्षेत्र में भी जल्द ही बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने  प्रदेश के 36 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही तेज हवा और आंधी की भी चेतावनी दी है।

क्या है पूरा मामला

बतादें, उत्तर प्रदेश (UP Weather Update) के पश्चिम दक्षिणी और पूर्वी तराई वाले इलाकों में मानसून के सक्रिय होने से जोरदार बारिश हो रही है। वहीं, मध्य भाग में इसका असर कम होने के कारण राजधानी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में अभी मानसूनी बारिश शुरू नहीं हो सकी है। हालांकि, मध्य क्षेत्र में भी जल्द ही बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 36 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में लखनऊ समेत कई जिलों में सतही हवा के साथ मध्यम आंधी-बारिश होने की संभावना है, इसलिए जिलाधिकारी ने अपने घरों में रहने की सलाह दी गई है।

मानसून हो चुका है सक्रिय

दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई भाग में सक्रिय हो चुका है। मौसम पूर्वानुमान (27 जून से 03 जुलाई 2024) के अनुसार इस सप्ताह के दौरान प्रदेश के अधिकांश भागों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के विभिन्न कृषि जलवायु अंचलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। बुंदेलखंड क्षेत्र के अधिकांश भाग तथा मध्य मैदानी क्षेत्र के दक्षिणी भाग में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है, जबकि अन्य अंचलों में यह सामान्य अथवा सामान्य से आंशिक रूप से कम रहेगा।

यह भी पढ़ें…

Corruption News: बिना आदेश के होटल में रेड डालने वाले पुलिस कर्मी अरेस्ट, अक्सर करते थे फर्जी छापेमारी

लखनऊ में ऐसा रहा मौसम

बता दें कि लखनऊ में सुबह से हल्की धूप निकली हुई है। ठंडी पूर्वी हवा सुबह से चल रही है। सुबह 6 बजे तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। इस दौरान पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रहा, जो सामान्य तापमान से 0.6 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहा, जो सामान्य तापमान से 1.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.