April 29, 2024, 9:39 am

UP School Holidays: भीषण ठंड और कोहरे के कारण फिर से बढ़ाई गईं 8वीं तक स्कूलों में छुट्टियां, डीएम ने दिए आदेश

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday January 19, 2024

UP School Holidays: भीषण ठंड और कोहरे के कारण फिर से बढ़ाई गईं 8वीं तक स्कूलों में छुट्टियां, डीएम ने दिए आदेश

UP School Holidays: प्रदेश में भीषण ठंड और कोहरे का प्रकोप निरंतर जारी है। सर्दी के तेवर को देखते हुए जिलाधिकारी ने 8वीं तक के स्कूलों का अवकाश फिर बढ़ा दिया है। ये स्कूल 18 जनवरी से खुलने थे, वहीं अब नए आदेश के तहत यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के सभी 8वीं तक के स्कूलों में 20 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी गई हैं।

क्या है पूरा मामला

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हाड़ कंपाने वाली सर्दी के रिकॉर्ड में बृहस्पतिवार का नाम दर्ज हो गया है। अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह 124 साल में दूसरा सबसे सर्द दिन रहा। न्यूनतम तापमान भी मात्र 7.6 डिग्री रहा। ऐसे मौसम में स्कूल के स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी गई है। जिलाधिकारी भानूचंद्र गोस्वामी ने यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 8वीं कक्षा तक के विद्यालय 20 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Advertisement

ताजनगरी में मौसम दर्ज करने की शुरुआत 1900 में हुई थी। 124 सालों के इतिहास में सबसे सर्द दिन का रिकॉर्ड 24 दिसंबर, 2012 की तारीख पर दर्ज है। तब अधिकतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। इससे पहले साल 1989 और 1992 में अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।
गत बृहस्पतिवार को 11.2 डिग्री के साथ आगरा के इतिहास में दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। हालांकि कोहरा अधिक नहीं था लेकिन सूर्य देव के दर्शन पूरे दिन नहीं हो सके। इससे शीतलहर ने लोगों की दिनभर कंपकंपी छुटाई।

बृहस्पतिवार को सूरज नहीं निकलने से शीत लहर पूरे दिन लोगों को सताती रही। बृहस्पतिवार को सीजन का सबसे सर्द दिन था। अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री के निचले स्तर पर आ गया। जो कि सामान्य से करीब 10 डिग्री नीचे रहा। धूप न निकलने और ठंडी हवा चलने से दिनभर लोग ठिठुरते रहे। सरकारी कार्यालयों में हीटर और अलाव पर कर्मचारी हाथ तापते नजर आए। इधर घरों में भी दिन में हीटर चलाने पर ही सर्दी से राहत महसूस हुई। न्यूनतम तापमान भी मात्र 7.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली। न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच ही रहेगा। अधिकतम तापमान भी 16 डिग्री से ऊपर जाने के फिलहाल आसार नहीं है। शुक्रवार को भी घना कोहरा होने की संभावना है।

पारा और गिरेगा

कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम विज्ञानी डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर मात्र साढ़े 3 डिग्री रहने से सर्दी की तीव्रता अधिक महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को घने और पूरे सप्ताह आंशिक कोहरे की संभावना जताई है। न्यूनतम पारे में और गिरावट की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें…

Noida News: इस सोसाइटी में प्राण प्रतिष्ठा के दिन निकाली जाएगी श्रीराम रथयात्रा, जलेंगे 5100 दिए

ये हैं सबसे सर्द दिन

  • 24 दिसंबर 2012 10.7 डिग्री सेल्सियस
  • 16 जनवरी 2024 11.2 डिग्री सेल्सियस
  • 18 जनवरी 2024 11.2 डिग्री सेल्सियस
  • 31 दिसंबर 1989 11.4 डिग्री सेल्सियस
  • 26 दिसंबर 1992 11.4 डिग्री सेल्सियस

Leave a Reply

Your email address will not be published.