April 26, 2024, 10:13 pm

Noida: फिर बेखौफ हुए बदमाश, अब स्कूटी सवार को मारी गोली। नोएडा के पॉश इलाके की घटना।

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday May 10, 2022

Noida: फिर बेखौफ हुए बदमाश, अब स्कूटी सवार को मारी गोली। नोएडा के पॉश इलाके की घटना।

Noida Firing : गौतमबुद्धनगर के नोएडा में एक बार फिर बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। रोज कोई ना कोई ऐसी वारदात सामने आ रही है जिसने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नोएडा के सेक्टर 94 के पास ऐसी ही एक घटना सामने आई है। यहां रिषिपाल नाम के एक शख्स को बदमाशों ने गोली मार दी है। जिसके बाद पुलिस ने घायल रिषिपाल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

 वारदात को कैसे दिया अंजाम ?

बदमाशों ने इस वारदात को सेक्टर 94 (Sector 94, Noida)  के पास तब अंजाम दिया जब ऱिषिपाल स्कूटर से जा रहा था। https://gulynews.com  को मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने गोली मारने से पहले रिषिपाल और इलाके की रेकी की थी। बदमाशों की गोली रिषिपाल के कंधे में लगी है। जिसके बाद से पुलिस ने घायल रिषिपाल को अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि हालत गंभीर है लिहाजा रिषिपाल को दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया है।

क्यों मारी गोली ?

रिषिपाल नोएडा के सेक्टर 126 स्थित एक ग्लास बनाने वाली कंपनी में काम करता है। https://gulynews.com को पुलिस से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पहली नजर में यह मामला आपसी रंजिश का नजर आ रहा है। पुलिस के सामने लूट की कोई बात अबतक नहीं नजर आई है। बता दें कि रिषिपाल दिल्ली में रहता है और नोएडा काम के सिलसिले में आया था।

फिलहाल नोएडा की सेक्टर 126 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इलाके की सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है और बदमाशों की धर पकड़ की कोशिश जारी है। बता दें कि कल ही नोएडा के सेक्टर 78 में चार बाइक सवार बदमाशों ने एक कलेक्शन एजेंट से करीब पौने सात लाख रुपये लूट लिए थे। बदमाशों की यह करतूत कैमरे में भी कैद हुई थी। इस मामले को भी पुलिस सुलझाने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें:-

Noida: सेक्टर 78 में Infosys कर्मचारी से 6 लाख रुपये की लूट, दिनदहाड़े वारदात को दिया गया अंजाम।

Leave a Reply

Your email address will not be published.