April 25, 2024, 11:33 pm

Greater Noida: लड़की से बात की तो लड़के ने चाकू से किया हमला। इस बड़े IT कॉलेज के स्टूडेंट की हैरान कर देने वाला हमला।

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday May 11, 2022

Greater Noida: लड़की से बात की तो लड़के ने चाकू से किया हमला। इस बड़े IT कॉलेज के स्टूडेंट की हैरान कर देने वाला हमला।

Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में दो पक्षों में जमकर मारपीट और चाकूबाजी की घटना हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए । जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

क्यों हुई वारदात ?

दरअसल यह पूरी घटना एक लड़की (Girl) से बातचीत को लेकर हुआ। https://gulynews.com को मिली जानकारी के मुताबिक एक लड़की से बात चीत को लेकर छात्रों का दो ग्रुप भीड़ गया। पहले दोनों पक्षों में बहस हुई और फिर जल्दी ही यह बहस हाथापाई पर आ गई। तभी बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले सुधांशु शेखर ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें :-

अब ग्रेटर नोएडा में बढ़ेंगे प्रॉपर्टी की कीमत ! जानें क्या है कारण

कहां की है वारदात ?

हैरान कर देने वाली यह वारदात ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना इलाके की है। यहां के एनआईटी (NIT) कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स एक्सपो मार्ट (Expo Mart) के पीछे के पार्क में बैठे थे। तभी बहस हुई और यह मारपीट में बदल गई। सुधांशु शेखर के हमले में बिहार के मधेपुरा के रहने वाले आनंद और विजय, भोपाल के रहने वाले शिवम को चोट लगी है। आनंद और शिवम को गले पर गहरे चोट के निशान हैं जबकि विजय की बांह और ऊंगली में गहरे घाव के निशान हैं।

फिलहाल पुलिस ने सुधांशु शेखर को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की कार्रवाई जारी है। इस तरह की घटना बताती है कि किस कदर स्टूडेंट्स छोटी-छोटी बातों पर आपस में भिड़ जाते हैं और उसका परिणाम अच्छा नहीं होता।

यह भी पढ़ें :-

Delhi: दिल्ली-नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों को मिलेगी राहत, नए हाइवे से सफर होगा आसान, रोजाना 2 घंटे समय बचेगा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.