April 17, 2024, 5:25 am

Tiranga Yatra 2022: केपटाउन सोसाइटी में निकाली गई तिरंगा यात्रा, कल सुबह 6 बजे होगी प्रभात फेरी

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday August 14, 2022

Tiranga Yatra 2022: केपटाउन सोसाइटी में निकाली गई तिरंगा यात्रा, कल सुबह 6 बजे होगी प्रभात फेरी

Tiranga Yatra 2022: आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर पूरे देश भर में इसकी धुन सुनाई दे रही है। कहीं तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है ।

कहां निकाली गई यात्रा

इसी क्रम में गौतम बुद्ध स्थित नोएडा के सेक्टर 74 में आज तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra 2022) निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और रेजिडेंस ने हिस्सा लिया। यह तिरंगा यात्रा पूरे केपटाउन सोसाइटी में निकाली गई थी। केपटाउन सोसाइटी के मंदिर से निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में बच्चों ने भी हिस्सा लिया था।
https://gulynews.com से बात करते हुए कैप्टन के सीएम4 निवासी डीके सिंह ने बताया की रिटायरमेंट के बाद इस तरह की तिरंगा यात्रा में शामिल होना अपने आप में एक गर्व का विषय है।
वहीं सीजी 5 टावर में रहने वाले प्रताप सिंह ने कहा हर उम्र में ऐसा ही जोश लोगों को बरकरार रखना चाहिए तभी देश राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित होकर हमेशा आगे बढ़ता रहेगा।

बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsva) पर केपटाउन सोसाइटी में अलग-अलग और तरह-तरह के प्रोग्राम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में कल सुबह यानी 15 अगस्त की सुबह 6:00 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसमें भी बड़ी संख्या में रेजिडेंट्स उत्साह और पूरे जोश के साथ हिस्सा लेंगे।
https://gulynews.com आपसे अपील करता है कि बड़ी संख्या में आप इस प्रभात फेरी में हिस्सा लें और इस प्रोग्राम के बहाने अपने बच्चों को प्रभात फेरी का मतलब और स्वतंत्रता दिवस यानी आजादी के दिन का इतिहास बताएं।

तिरंगा यात्रा का पूरा वीडियो यहां देखें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published.