May 17, 2024, 3:13 pm

पीरियड्स में भूलकर भी न करें ये काम ?

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday March 11, 2022

पीरियड्स में भूलकर भी न करें ये काम ?

हर महिला हर महीने इस समस्या से गुजरती है। महीने के वो 5 दिन हर महिला के बहुत दर्दनाक गुजरते है। दर्द, चिड़चिड़ाहट, बुखार, बॉडी पेन, पेट दर्द के साथ कई समस्याएं भी होती। इस समय में महिलाओं को अपना बहुत ध्यान रखना चाहिए। पीरियड्स में महिलाओं का शरीर बहुत कमजोर होता है। कई चीजों का परहेज भी करना पड़ता है। पीरियड्स एक नेचुरल प्रक्रिया है। महिला का गंदा ब्लड शरीर से बाहर निकलता है। ऐसे मुश्किल वक्त में यानी पीरीयड्स के समय कुछ चीजों के परहेज करने से आपको दर्द, परेशानी में राहत मिल सकती है।

पीरियड्स में इन सबकों नजरअंदाज करें

फास्ट पर न रहें – पीरियड्स में व्रत बिल्कुल न रखें। व्रत न रखने के पीछे एक सांइटिफिक वजह है पीरियड्स के समय महिला का शरीर बहुत कमजोर होता है। तो इस समय भूखा रहना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए व्रत रखने के लिए मना किया जाता है।

मेहनत का काम  – ज्यादा मेहनत वाला काम न करें। भारी सामान न उठाएं। क्योंकि भारी सामान उठाने से या फिर मेहनत वाला काम करने से पेट पर दवाब पड़ता है जिससे दर्द हो सकता है और खून भी ज्यादा मात्रा में निकलने का जोखिम बना रहता है।

शारीरिक संबंध – पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बिल्कुल नहीं बनाएं। इससे आपकों और आपके पार्टनर दोनों को समस्या हो सकती है। कई बार ऐसे देखा गया है कि उस समय फीजिकल संबंध बनाने से इंफेक्शन का खतरा बना रहता है।

बालों को धोना – पीरियड्स में अपने बाल नहीं धोएं। बाल धोने के पीछे कई मान्यता है लोग इसको पूजा-पाठ से जोड़ते है। शुरू के 3 दिन पीरियड्स में महिलाएं बाल नहीं धोती। लेकिन इसके पीछे का कारण है कि पीरियड्स के शुरुआत के 3 दिन ब्लीडिंग का खुलकर होना जरूरी है। जिसके लिए आपका शरीर गर्म होना जरूरी है। शरीर गर्म रहेगा तो ब्लीडिंग खुलकर होगी,।सिर से पूरे शरीर में सर्दी बैठ जाती है, और शरीर का तापमान कम हो जाता है। ब्लीडिंग खुलकर न होने से शरीर में कई समस्याएं हो जाती हैं।

क्या खाएं – पीरियड्स में खटाई वाली चीजे न खाएं। चावव का सेवन नहीं करें, इससे पीरियड्स के समय पेट की नसें फूलती है जिससे दर्द, पेट में खिचाव होता है। पीरियड्स में महिलाओं को चटपटा खाने की इच्छा होती लेकिन इसका परहेज करना है। केला, मौसमी, खट्टे फलों का भी सेवन न करें। चाय-कॉफी भी ज्यादा नहीं पिएं, गैस बनाने वाली चीजों से परहेज करें।

पीरियड्स में ये चीजें देगी फायदा

ज्यादा से ज्यादा ठंडी चीजें खाएं जिससे पेट ठंडा रहा। आइसक्रीम, दही ले सकते है, गर्म पानी से पेट की सिकाई से भी आराम मिलता है, योगा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.