May 19, 2024, 3:45 am

झोलाछाप डॉक्टर से सावधान! लड़की की ली जान।

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday April 1, 2022

झोलाछाप डॉक्टर से सावधान! लड़की की ली जान।

मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप डॉक्टर जगह-जगह अपना क्लिनिक खोलकर बैठ जाते हैं। छोटी-मोटी समस्याओं के लिए लोग दूर जाने की बजाय आस-पास के क्लिनिक पर ही अपना इलाज करवाने चले जाते हैं। लेकिन वो नहीं जानते झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाकर वो अपनी जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें-

मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना नहीं, खुलकर जीने का समय आ गया!

 

दरअसल एक मामला सामने आया है जहां झोलाछाप डॉक्टर के कारण एक 29 साल की लड़की की जान चली गई। जेवर के दाउजी मोहल्ले में रहने वाली लड़की झोलाछाप डॉक्टर के पास गई। डॉक्टर ने लड़की को गलत इंजेक्शन लगा दिया। उसके बाद लड़की बेहोश हो गई। घर वालों ने लड़की को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां लड़की की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने जेवर खुर्जा रोड को जाम किया। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई कर रही है।

 

यह भी पढ़ें-

दिल्ली पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़। 3 आरोपी गिरफ्तार।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.