May 18, 2024, 10:39 am

दिल्ली पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़। 3 आरोपी गिरफ्तार।

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday April 1, 2022

दिल्ली पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़। 3 आरोपी गिरफ्तार।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई। कई दिनों से फरार चल रहे आरोपियों को धर दबोचा। दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 आरोपियों को पकड़ा। तीनों आरोपी खूंखार ‘बिश्नोई गैंग’ के सदस्य हैं’। तीनों आरोपियों के नाम की पहचान विवेक पुरी, प्रशांत और अश्विनी के रूप में की गई। स्पेशल सेल अतर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार और कर्मवीर सिंह की टीम फरार चल रहे आरोपियों की तलाश कर रही थी।

 

इसे भी पढ़ें

Noida: अजनारा बिल्डर के बदमाशी पर लगेगा ब्रेक, CM ऑफिस के दखल के बाद एक्शन में अथॉरिटी

 

मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी

पुलिस को जानकारी मिली कि खूंखार बिश्नाई गैंग के कुछ सदस्य बुद्धा गार्डन के पास स्कॉर्पियो से आने वाले हैं। वहीं पुलिस ने SUV में कुछ लोगों को आते देखा। पुलिस ने उन लोगों को रोका। लेकिन उन्होंने गाड़ी पीछे कर ली और मौके से फरार होने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उनका रास्ता रोका। आरोपी गाड़ी से बाहर आकर पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों आरोपियों पर काबू पाया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से तीन सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल, जिंदा कारतूस बरामद हुए।

आपको बता दें। ये आरोपियों ने शोरूम में जाकर लूटपाट कर फायरिंग की थी। गोलीबारी में एक शख्स की मौत हुई थी। आरोपी विवेक पुरी बिहार में कारोबारियों की उगाही कर रहा था। आरोपी प्रशांत पर पहले से ही हत्या, हत्या प्रयास, लूट जैसे कई मामले दर्ज हैं। तीसरा आरोपी अश्वनी हरियाणा और पंजाब में हथियार सप्लाई करता था। लॉरेंस बिश्नोई और काला राणा गैंग को हथियार सप्लाई करता था। आरोपी कई बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। डीसीपी जसमीत ने बताया- तीनों आरोपी लॉरेंस विश्वोई काला राणा गैंग के सदस्य हैं।

 

यहां क्लिक करें-

सोनभद्र के डीएम के बाद अब गाजियाबाद के एसएसपी पर गिरी गाज, एक्शन में योगी सरकार

 

अंबाला में हुई हत्या के आरोप में विवेक पुरी, प्रशांत समेत 6 लोगों को जेल हो चुकी है। अंबाल में हुई हत्या मामले में 2018 में जेल रहकर आए हैं अपराधी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.