September 17, 2024, 1:32 am

जल्द पूरा होने वाला है राम मंदिर का निर्माण। ट्रस्ट ने शेयर की तस्वीरें।

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday April 1, 2022

जल्द पूरा होने वाला है राम मंदिर का निर्माण। ट्रस्ट ने शेयर की तस्वीरें।

राममंदिर निर्माण के ऐतिहासिक फैसले के बाद राम मंदिर निर्माण का काम जोरों-शोरों से चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले और राम मंदिर ट्रस्ट के गठन के बाद राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। राम मंदिर निर्माण का लोग बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अयोध्या में 70 एकड़ की जमीन पर राम जन्मभूमि का निर्माण हो रहा है।

ट्रस्ट ने शेयर की तस्वीरें
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तस्वीरें शेयर कर बताया कि पत्थरों के ब्लॉक से फर्श निर्माण का काम शुरू हो चुका है। इससे पहले गर्भ गृह में चबूतरे का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। जहां रामलला विराजमान थे। मंदिर के और हिस्सों में फर्श निर्माण का काम अंतिम चरण में है।

इसे भी पढें-

मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना नहीं, खुलकर जीने का समय आ गया!

2023 में श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा मंदिर
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 2023 तक मंदिर खोलने का लक्ष्य रखा है। 2023 में श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा मंदिर। इसी के चलते राम मंदिर निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।

1990 के मंदिर मॉडल में थोड़ा बदलाव किया गया है।पहले मंदिर में 3 शिखर थे अब मंदिर में 5 शिखर होंगे। मंदिर की ऊंचाई करीब 161 मीटर होगी।

यहां क्लिक करें-

झोलाछाप डॉक्टर से सावधान! लड़की की ली जान।

Leave a Reply

Your email address will not be published.