May 3, 2024, 12:02 pm

Student Committed Suicide: नोएडा में 12वी की स्टूडेंट ने की सुसाइड, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप…

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday February 7, 2024

Student Committed Suicide: नोएडा में 12वी की स्टूडेंट ने की सुसाइड, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप…

Student Committed Suicide: उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से आत्महत्या की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, नोएडा में एक 12वी की स्टूडेंट ने इस बात पर नाराज होकर खुदकुशी करली, क्योंकि उसकी मां ने उसे सुबह के नाश्ते में टोस्ट कम दिए थे। इस छोटी सी बात पर आत्महत्या जैसी संगीन वारदात के बारे में जिसने भी सुना वो दंग रह गया। लोगों का कहना है की अब ऐसा समय आ गया है की पेरेंट्स अपने बच्चों को कोई अच्छी सलाह भी नही दे सकते हैं।

क्या है पूरा मामला

खबर के अनुसार नोएडा में (Student Committed Suicide) 12वीं कक्षा की स्टूडेंट द्वारा कथित तौर पर नाश्ते में टोस्ट कम मिलने पर ही नाराज होकर बुधवार सुबह ही आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सुबह के नाश्ते में 18 साल की लड़की को टोस्ट कम मिला तो उसने गुस्से में आकर आत्महत्या कर ली। देखा जाए तो हैरान कर देने वाली यह घटना नोएडा की है जिसमे नोएडा के थाना फेस-दो क्षेत्र के भंगेल गांव में रहने वाली 12वीं कक्षा की स्टूडेंट ने नाश्ते में टोस्ट कम मिलने के कारण आत्महत्या का रास्ता अपनाया है।

हमारी टीम को मिली जानकारी के अनुसार थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी द्वारा इस बारे में बताया गया कि आज सुबह सूचना मिली कि भंगेल गांव में रहने वाली कुमारी पूजा (18) द्वारा अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। साथ ही उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को भी पता चला है की मृतका की मां द्वारा उसे सुबह चाय और टोस्ट खाने के लिए दिया था। जिसके बाद उसे टोस्ट थोड़ा कम मिला था और उन्होंने बताया कि इस बात से नाराज छात्रा द्वारा सीधा आत्महत्या कर ली गयी।

वही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा अब शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्टूडेंट की इस छोटी सी बात पर नाराज होकर आत्महत्या करने से उसके पेरेंट्स को गहरा सदमा पहुंचा है। स्टूडेंट की मां का रो रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है की अगर उन्हें पता होता की उनकी बेटी ऐसा कदम उठा सकती है तो वे उससे कभी कुछ नहीं कहते।

यह भी पढ़ें…

Lift Act In UP: इतने लोगो की गई जान, तब कहीं यूपी में लागू हो सका लिफ्ट एक्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published.