April 19, 2024, 11:04 am

यूपी के इन दस जिलों में हीटवेव का अलर्ट, जाने कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday June 4, 2023

यूपी के इन दस जिलों में हीटवेव का अलर्ट, जाने कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी

यूपी में एक बार फिर हीटवेव और गर्मी बेहाल करने वाली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में 15 जून तक भीषण गर्मी पड़ेगी।पूर्वांचल के 10 जिलों के लिए हीटवेट का अलर्ट जारी किया है। यहां गर्म हवाए सबसे ज्यादा परेशान करेंगे। तापमान 40°C से ज्यादा का रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, अब बारिश होने के आसार कम हैं। लेकिन राजस्थान की गर्म हवाएं और पहाड़ों की हवाओं के टकराव की वजह से कई जिलों में अचानक मौसम बदल सकता है। छिटपुट बूंदाबादी के साथ, गर्मी परेशान कर सकती है।

इन जिलों में लू का अलर्ट

यूपी में अगले 36 घंटों तक बादल छाए रहेंगे। हालांकि पूरे स्टेट में कही भी बारिश का पूर्वानुमान नहीं दिया गया है। वहीं 6, 7 और 8 जून को 10 जिलों में हीटवेव का अलर्ट दिया गया है। इनमें गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, कौशांबी, चित्रकूट शामिल हैं। संभावना जताई गई कि 15 जून के बाद फिर मौसम में बदलाव सकता है। क्योंकि 18 जून से मानसून आने की उम्मीद है, हालांकि इस बार 20 दिन मानसून लेट आने वाला है। वहीं, अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो यूपी में 43°C के साथ प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा। जबकि सबसे ठंडी रात नजीबाबाद की 21.5°C के साथ रिकॉर्ड हुई।

कितने  तापमान पर मानी जाती है हीटवेव

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, जब मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान 40°C, तटीय क्षेत्रों का तापमान 37°C और पहाड़ी क्षेत्रों का तापमान 30°C तक पहुंच जाता है तो लू या हीट वेव चलने लगती है। अगर तापमान 47°C तक पहुंच जाता है, तो इसे खतरनाक लू की श्रेणी में रखा जाता है। यूपी में सबसे अधिक हीट वेव ज्यादातर मई के महीने में चलती है।

कैसे बनती है हीट वेव ?

हीट वेव आमतौर पर रुकी हुई हवा की वजह से बनती है।उच्च दबाव प्रणाली हवा को नीचे की ओर ले जाती है. यह जमीन के पास हवा को बढ़ने से रोकती है। नीचे बहती हुई हवा एक टोपी की तरह काम करती है और गर्म हवा को एक जगह पर जमा कर लेती है। गर्म हवा को और गर्म होने से रोकने के लिए कोई उपाय नहीं होता है।

सबसे गर्म 5 शहर भी जानिए

आपको उन शहरों के बारे में बता रहे है जो सबसे अधिक गर्म रहें

1-कानपुर – अधिकतम तापमान 41.1°C और न्यूनतम तापमान  27.9°C

2-वाराणसी – अधिकतम तापमान 41.3°C और न्यूनतम तापमान 25.4°C

3 – प्रयागराज – अधिकतम तापमान 43.°C और न्यूनतम तापमान 25.8°C

4 – फैजाबाद – अधिकतम तापमान 41.5°C और न्यूनतम तापमान 27°C

5- झाँसीअधिकतम तापमान 41.7°C और न्यूनतम तापमान 26.5°

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.