April 26, 2024, 12:54 am

सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ, निरहुआ बोले खेलेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday June 4, 2023

सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ,  निरहुआ बोले खेलेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया

आजमगढ़ जिले के भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जिले के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में सांसद खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस प्रतियोगिता के अन्तर्गत क्रिकेट, फुटबाल, कबड्डी, बैडमिन्टन, वॉलीबाल, कुश्ती, एथलेटिक्स, पेटिंग, नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का उद्देश्य खिलाड़ियों में खेल भावना जागृत करना उनकी प्रतिभा को उजागर करना है और उन्हें सशक्त बनाना है

आपको बता दें की इस भव्य कार्यक्रम का समापन सात जून को किया जाएगा। समापन कार्यक्रम में भाजपा के प्रतिष्ठित लोग होंगे शामिल सांसद मनोज तिवारी, गोरखपुर के सांसद रवि किशन और खेल मंत्री गिरीश चन्द्र यादव इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी निमंत्रण भेजा गया है।

 

निरहुआ बोले खेलेगा इंडिया तभी आगे बढ़ेगा इंडिया

भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि खेलेगा इंडिया तभी आगे बढ़ेगा इंडिया। इसी को लेकर लगातार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद जिले की प्रतिभा को प्रोत्साहन मिल सके। और उनका उत्साहवर्धन किया जा सके खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

बृजभूषण शरण सिंह मामले में निरहुआ ने क्या कहा ?

वहीं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के मामले पर भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का कहना है कि मामला कोर्ट में है, मामले की जांच की जा रही है। कन्नौज के भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के मामले पर भाजपा सांसद ने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज है तो आगे की कार्रवाई की जा जाएगी। विपक्ष की एकजुटता पर भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का कहना है कि कुछ लोग हैं जो विरोध करते करते आपका स्तर इतना गिर जाता है कि आप देश का विरोध करने लगते हैं।

पूरा देश जानता है कि जितने भ्रष्टाचारी है, देश की जनता ने मौका दिया उन लोगों ने देश को कमजोर किया। ऐसे लोग उस व्यक्ति को रोकने के लिए इकट्‌ठा हो रहे हैं जिसने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। इस अवसर पर जिले के डीएम विशाल भारद्वाज, जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल से जुड़े खिलाड़ी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.