May 9, 2024, 7:42 am

प्रेमी के साथ फरार हुई मुखिया, जनता क्या पति-बच्चों को भी छोड़ा

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday March 22, 2022

प्रेमी के साथ फरार हुई मुखिया, जनता क्या पति-बच्चों को भी छोड़ा

क्या हो कि जिसे आपने वोट दिया वही भाग जाए। क्या हो कि जिसे आपने विधायक या सांसद बनाया वही फरार हो जाए। सुनकर अजीब लगता है लेकिन बिहार में ऐसा ही वाक्या सामने आया है। जनता ने जी जान से जिसे जीताया वही भाग खड़ी हुई। वह भी अपने प्रेमी के साथ ।बिहार के सीतामढ़ी से अजीबो-गरीब मामला सामने आया। खेपाराहा पंचायत की महिला मुखिया रेखा अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। न जनता के बारे में सोचा न ही अपने पद के बारे में सोचा। और तो और न पति के बारे में सोचा न अपने 2 बच्चों के बारे में सोचा। अब मुखिया का पद खाली पड़ा है।

महिला मुखिया रेखा शादीशुदा है और 2 बच्चे भी है। लेकिन वो अपने प्रेमी के साथ फरार है। मुखिया के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मुखिया के पति ने कहा- रेखा सुबह 4 बजे वॉक पर गई थी। तभी से वापस नहीं आई। शादी के मकसद से बहला-फुसलाकर महिला मुखिया रेखा का अपहरण किया गया है। लेकिन पता चला है कि सबकुछ छोड़कर मुखिया रेखा अपने प्रेमी के साथ भाग खड़ी हुई है।

रेखा ने जिस जनता ने उस पर भरोसा किया। उनका ही भरोसा तोड़ दिया। समस्या का समाधान करने का वादा किया था। लेकिन अब समस्या सुनने वाला ही फरार हो गया। गांव वाले परेशान हो रहे हैं। वो अपनी समस्या किसे बताएं। उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.