May 14, 2024, 11:57 pm

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर नोएडा के सभी राजनेताओं ने फहराया तिरंगा, एकजुटता का दिया संदेश

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday January 27, 2024

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर नोएडा के सभी राजनेताओं ने फहराया तिरंगा, एकजुटता का दिया संदेश

Republic Day 2024: नोएडा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी राजनीतिक दलों ने एक साथ मिलकर तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। ये वाकई में बहुत बड़ी बात है। विचारधाराओं की भिन्नता के बावजूद गणतंत्र दिवस पर नोएडा के सभी पार्टियों के नेता एकजुट दिखे और सभी ने अलग अलग तरीके से इस राष्ट्रीय पर्व को मनाया।

क्या है पूरा मामला

आजाद भारत ने अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाया है। 1950 में आज के दिन हमारे संविधान के निर्माताओं द्वारा लिखित संविधान को आत्मसात किया गया। जिसके बाद देश में विकास के पहियों को गति मिली। इस अवसर उत्तर प्रदेश के शो विंडो नोएडा भी किसी मायने में पीछे नहीं रहा। यहां पर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अलग-अलग तरीकों से गणतंत्र दिवस मनाया।

Advertisement
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी

भाजपा नोएडा महानगर जिला कार्यालय पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने तिरंगा झंडा फहराया और सभी कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे। दूसरी तरफ भाजपा युवा मोर्चा महानगर ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में बाइक तिरंगा यात्रा निकली। बाइक तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.महेश शर्मा एवं भाजयुमो पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अंजली चौहान उपस्थित रहीं।

यात्रा में महानगर प्रभारी एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनुज प्रधान, जिला उपाध्यक्ष विपुल शर्मा, नवीन मिश्रा, नरेंद्र जोगी, रितेश वर्मा, सत्यम सिंह, अर्पित मिश्रा, संजय चौधरी, रविन्द्र नागर, कौशल यादव, साधना शर्मा, संदीप अवाना, अमित पांडे, दीपक सिंह, मोनू जोगी, कपिल धारीवाल, उत्कर्ष मिश्रा, ललित शर्मा, सुमित शर्मा, रवि वाल्मीकि, लेखराज बेनीवाल, शुभम सिसोदिया, हर्ष शर्मा, प्रिंस पंडित, अन्नू प्रधान, आकाश उपाध्याय, शिवम शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस पार्टी

सेक्टर-86 गांव इल्लाहबस स्थित एनडी पब्लिक स्कूल में 75वां गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर ध्वजारोहण किया गया। महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा, पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी, महानगर महासचिव रूबी चौहान, महासचिव जितेन्द्र चौधरी, सचिव शाहिद सिद्दीक़ी, सन्नी तंवर, सचिन तंवर, किशोर बंसल, अंकुर चौधरी, साधना, प्रतिभा, हुमायूं बेग, चितवन शर्मा, हुकम सिंह, अब्दुल समद आज़ाद, वीरेश गहलोत, शमशुद्दीन सिद्दिकी, इंतेखाब जैदी, मो. यूसुफ अंसारी, बलराम सिंह, वसीम अहमद, मिथलेश वर्मा, शुशीला देवी, हीरा देवी, सरोज देवी, रमेश चंद वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें…

Greater Noida News: आईएएस मेधा रूपम को मिली ग्रेटर नोएडा के सीईओ पद की जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी

गणतंत्र दिवस पर सेक्टर-105 स्थित श्री कल्याण सुंदरम शिव मंदिर के सामने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गरीब बच्चों के साथ मिलकर ध्वज फहराया। पार्टी के जिला महासचिव राकेश अवाना ने बताया कि बच्चों से झंडावंदन कराना अलग ही अनुभव रहा। बच्चों को देश के बारे में, गणतंत्र के बारे में, शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को भोजन करवाया गया। उनकी पसंद पर मिठाइयां बांटी गई। इस दौरान दिनेश सिंह, विजय शर्मा, पंकज शर्मा, धीरज सोलंकी, अमित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.