May 7, 2024, 12:04 am

Rave Party Busted: नए साल से पहले पुलिस की बड़ी रेड, रेव पार्टी पर कसा शिकंजा इतने हुए अरेस्ट

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday December 31, 2023

Rave Party Busted: नए साल से पहले पुलिस की बड़ी रेड, रेव पार्टी पर कसा शिकंजा इतने हुए अरेस्ट

Rave Party Busted: रेव पार्टी से जुड़ी एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर आई है। नए साल से पहले ही पुलिस ने रेड मारकर रेव पार्टी से 90 लड़कों और 5 लड़कियों को अरेस्ट किया है। इसके साथ ही भारी मात्रा नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने घोड़बंदर रोड पर कासारवडवली गांव के पास रेव पार्टी करने वाले 90 लड़कों सहित 5 लड़कियों को हिरासत में लिया है।इसके साथ ही 29 दोपहिया वाहन भी जब्त किए है। बता दें की रेव पार्टी का आयोजन एक प्राइवेट प्लाट में किया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने दबिश देकर पार्टी का भंडाफोड़ किया है।

क्या है पूरा मामला

नए साल से पहले महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक प्राइवेट प्लॉट में चल रही रेव पार्टी पर छापेमारी करते गुए 90 लड़कों और 5 लड़कियों को हिरासत में लिया है। इस रेव पार्टी में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए थे. रेव पार्टी में एलएसडी 0.41 ग्राम, 70 ग्राम चरस, गांजा के साथ चिलम, शराब जैसी कई नशीली पदार्थ उपलब्ध करवाए गए थे।

Advertisement
Advertisement

2 लड़कों ने किया था रेव पार्टी का आयोजन

पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि इस रेव पार्टी का आयोजन 2 लड़कों की तरफ से किया गया था। जिसमें से एक की उम्र 19 साल और दूसरे की उम्र 23 साल है। ये दोनों लड़के कलावा और डोंबिवली के रहने वाले हैं। इसके साथ ही पुलिस ने 29 दोपहिया वाहनों को भी जब्त किया है। हिरासत में लिए गए युवकों को ठाणे के सिविल हॉस्पिटल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है।

नए साल की पूर्व संध्या पर पुलिस अलर्ट

नए साल की पूर्व संध्या पर भी ठाणे पुलिस अलर्ट मोड पर है। घोड़बंदर रोड पर कासारवडवली गांव के पास रेव पार्टी करने वाले 100 लोगों के खिलाफ ठाणे क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई है। पुलिस को शक है कि इस पार्टी में चरस, गांजा, शराब, एमडी जैसे कई तरह के नशीले पदार्थों का सेवन किया जा रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस उपायुक्त अपराध शाखा के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में रविवार सुबह 3 बजे के करीब छापेमारी की गई। वडवली खाड़ी तट पर एक रेव पार्टी चल रही थी। युवक नशे की हालत में डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करते हुए उनसे 0.41 ग्राम एलएसडी, 70 ग्राम चरस, 200 ग्राम गांजा और बीयर के साथ-साथ वाइन और व्हिस्की भी बरामद की।

यह भी पढ़ें…

Ghaziabad News: मेट्रो से जुड़ेगा आरआरटीएस स्टेशन, एफओबी का निर्माण कार्य शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published.