May 2, 2024, 11:19 am

Rape Case: पति के दोस्त ने महिला से की हैवानियत, पीड़ित महिला ने पुलिस से ऐसे मांगी मदद…

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday April 15, 2024

Rape Case: पति के दोस्त ने महिला से की हैवानियत, पीड़ित महिला ने पुलिस से ऐसे मांगी मदद…

Rape Case: आज के समय में भले ही महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरी का दर्जा दिया गया हो। लेकिन उसके बावजूद समाज में आए दिन होने वाले महिलाओं के प्रति अपराध, छेड़छाड़, रेप जैसे मामलों में कमी नहीं आ रही है। हाल ही में गाजियाबाद से एक महिला के साथ हुई दरिंदगी का दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने पति के दोस्त पर मनाली स्थित एक होटल में रेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस से मिली (Rape Case) जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि मेरे पति ने अपने दोस्त के साथ 100 गंज का प्लॉट लिया था। प्लॉट को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। पति का दोस्त प्लॉट को वापस मांग रहा है और समय-समय पर धमकी देता है। महिला ने बताया कि दो साल पहले हम दोनों परिवार घूमने के लिए मनाली गए थे। मनाली में हम एक ही होटल में रुके थे। महिला का आरोप है कि आरोपी ने मेरे पति को कोल्डड्रिक्स में नशीला पदार्थ देकर मेरे साथ रेप किया।

यह भी पढ़ें…

School Bus Fire: स्कूल परिसर में खड़ी स्कूल बस में लगी आग, मचा हड़कंप…देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर मांगी मदद

पता चला है की पीड़िता के किसी रिश्तेदार ने एक्स पर महिला का शिकायत पत्र पोस्ट कर पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। एक्स पर ट्वीट होने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। इस मामले की जांच एसीपी मसूरी सर्किल को दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन करने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.