May 3, 2024, 7:55 pm

रणबीर-आलिया को मिला आनोखा तोहफा, सब कर रहे तारीफ

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday April 16, 2022

रणबीर-आलिया को मिला आनोखा तोहफा, सब कर रहे तारीफ

Alia-Ranbir Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट जोड़ रणबीर और आलिया अब शादी के बंधन में बंध गए। लंबे समय से इनके फैन्स इंतजार कर रहें थे कि ये जल्द शादी करें। 14 अप्रैल को दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। शादी के बाद से ही रणबीर और आलिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं, कपल को गिफ्ट मिलने का सिलसिला भी जारी है। दोनों को कई गिफ्ट मिले, लेकिन एक पर सबकी निगाहें टिक गई हैं।

आलिया को जानवरों से कितना प्यार है, ये सब को पता है। आलिया को पेटा पर्सन ऑफ द ईयर 2021 के लिए भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा आलिया भट्ट की वीगन किड्सवियर लाइन एड-ए-मम्मा को भी पेटा की ओर से अवार्ड दिया गया था।

दरअसल, आलिया-रणबीर को अब जो तोहफा मिला है, वो बाकी सभी से एकदम अनोखा है, जिसकी हर कई तारीफ कर रहा है। आलिया की बहन पूजा भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलिया और रणबीर को मिले इस तोहफे की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने कैप्शन में ये भी कहा कि यह बहुत ही गजब का है।

किसने दिया और क्या दिया?
एक एनिमल वेलफेयर एनजीओ की ओर से कपल को घोड़ा-घोड़ी की जोड़ी गिफ्ट के तौर पर दी गई है। एनजीओ ने उनका नाम भी रणबीर और आलिया के नाम पर ही रखा है। असल में, दोनों को ही अलग-अलग जगह से रेस्क्यू किया गया था। अब ये दोनों एक साथ ही रहते हैं।

दोनों की हालत थी बेहद खराब
एनजीओ ने स्टैलियन को मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से रेस्क्यू किया था। इसका इस्तेमाल विक्टोरिया की भारी गाड़ी को ढोने के लिए किया जाता था। वह ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित था और उसके पैरों में सूजन थी।वहीं, घोड़ी एनीमिक को कई संक्रमित घाव थे और वह गंभीर रूप से कुपोषित थी। दोनों को दिए गए इस तोहफे की हर ओर सराहना हो रही है।

बता दें कि रणबीर और आलिया भी इस तोहफे को पाकर बहुत खुश है। वहीं, अब जल्द ही दोनों ‘ब्रह्मास्त्र’ में पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल 9 सितंबर को रिलीज होगी।

यह भी पढ़े: अयान ने दी रणबीर-आलिया को शुभकामनाएं, शादी मुबारक https://gulynews.com/latest-update-of-alia-ranbir-wedding/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.