July 27, 2024, 7:58 am

Political News: मोदी की टीम में इस बार नहीं कोई मुस्लिम चेहरा, 71 सांसदों को बनाया मंत्री

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday June 10, 2024

Political News: मोदी की टीम में इस बार नहीं कोई मुस्लिम चेहरा, 71 सांसदों को बनाया मंत्री

Political News: लोकसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद शपथ लेने साथ ही पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय मंत्रिपरिषद का गठन हो चुका है। कुल 71 सांसदों को मंत्री बनाया गया है। इनमें से 15 फीसदी मंत्री गठबंधन में शामिल दलों से हैं। सात महिलाओं को भी मंत्री बनाया गया है। सबसे अधिक प्रतिनिधित्व ओबीसी एससी-एसटी वर्ग को मिला है। पहली बार किसी मुस्लिम चेहरे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है।

क्या है पूरा मामला

बतादें, प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी (Political News) समेत कुल 71 मंत्री रविवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ले चुके हैं। मोदी की नई टीम में एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग को अधिक मौका दिया गया है। वहीं सामान्य वर्ग से मंत्री बनने वालों की संख्या में कमी आई है। हालांकि इसकी एक वजह यह है कि आरके सिंह, महेंद्रनाथ पांडेय और अजय मिश्रा टेनी समेत कई दिग्गजों को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।

चार मंत्री ठाकुर समुदाय से बने

मोदी 3.0 में ठाकुर समुदाय से आने वाले चार नेताओं को मंत्री बनाया गया है। इनमें राजनाथ सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, जितेंद्र सिंह और गोंडा से सांसद कीर्तिवर्धन सिंह का नाम शामिल है। हालांकि मोदी के पहले और दूसरे कार्यकाल में इनकी संख्या अधिक थी।

राममोहन नायडू सबसे युवा मंत्री

मोदी की मंत्रिपरिषद में शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल, एचडी कुमारस्वामी और जीतन राम मांझी जैसे पूर्व मुख्यमंत्रियों को जगह दी गई। टीडीपी के राममोहन नायडू (36) सबसे युवा कैबिनेट मंत्री हैं। 71 में से 33 नेताओं ने पहली बार केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली है।

यह भी पढ़ें…

Residents Issues: मिठाई की दुकान बनी मुसीबत, बेसमेंट की पार्किंग में गंदगी फैली…लोग हुए परेशान

चुनाव हारने वाले नेताओं को भी जगह मिली

लुधियाना से लोकसभा चुनाव हारने वाले रवनीत सिंह बिट्टू और तमिलनाडु की नीलगिरि लोकसभा सीट से चुनाव हार चुके एल मुरुगन को भी मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है।

मंत्रिपरिषद में मिली इन महिला नेताओं को जगह

मंत्रिपरिषद में सात महिलाओं को जगह मिली है। झारखंड के कोडरमा से सांसद अन्नपूर्णा देवी को पदोन्नति मिली है। अब उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। अन्नपूर्णा देवी (कैबिनेट मंत्री) निर्मला सीतारमण (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री) शोभा करांदलाजे (राज्य मंत्री) अनुप्रिया पटेल (राज्य मंत्री) नीमूबेन बमभानिया (राज्य मंत्री) रक्षा खड़से (राज्य मंत्री) सवित्री ठाकुर (राज्य मंत्री)

कोई मुस्लिम चेहरा नहीं है शामिल

मोदी 3.0 में किसी भी मुस्लिम चेहरे को मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिली है। हालांकि इससे पहले कार्यकाल में एमजे अकबर और मुख्तार अब्बास नकवी को मंत्री बनाया गया था। हरदीप पुरी और रवनीत सिंह बिट्टू के रूप में दो सिख चेहरों को जगह दी गई है। वहीं ईसाई समुदाय से आने वाले जार्ज कुरियन को भी मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.