April 26, 2024, 3:10 pm

महंगाई की एक और मार, घरेलू PNG के दाम रिकॉर्ड बढ़े

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday April 1, 2022

महंगाई की एक और मार, घरेलू PNG के दाम रिकॉर्ड बढ़े

महंगाई का एक और बोझ आप पर पड़ा है। पेट्रोल-डीजल की दाम बढ़ने के साथ-साथ पहले एलपीजी घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े और अब एक बार फिर आपके घरों में सप्लाई होने वाले गैस PNG की कीमत बढ़ गई है।

गौतमबुद्ध  नगर में पीएनजी (PNG) गैस के दाम ₹5.85/ एससीएम बढ़ गया है। बढ़े हुए दाम आज से ही लागू हो गए हैं। इसके पहले इसी महीने में पीएनजी गैस के दाम में बढ़ोतरी की गई तब ₹1 पर एससीएम गैस के दाम बढ़ाए गए थे। आने से करीब ₹6 पर एससीएम की बढ़ोतरी की गई है। उससे पहले 1 अक्टूबर 2021 को पीएनजी के दाम बढ़ाए गए थे तब पर एससीएम ₹2 की बढ़ोतरी की गई थी। इस लिहाज से बीते 6 महीने में ₹9 / एससीएम कीमत पीएनजी की बढी है। दाम बढ़ने के साथ ही नोएडा में PNG की कीमत 41.71/SCM हो गई है।

यह भी पढ़ें:-

PNG CNG Rate Hike : पीएनजी-सीएनजी के दाम बढ़े। आपके शहर में कितनी है कीमत यहां जानें

कब-कब बढ़ी कीमत ?

1 अप्रैल – 5.85 रु. /SCM

24 मार्च – 1 रु./SCM

1 अक्टूबर 2021- 2रु./SCM

पांच राज्यों में चुनाव के बाद लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। बढ़ती महंगाई का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.