May 4, 2024, 3:09 am

Delhi Metro News: मेट्रो में सीट के पीछे आपस में भिड़े यात्री, एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday December 6, 2023

Delhi Metro News: मेट्रो में सीट के पीछे आपस में भिड़े यात्री, एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो में  अब सीट न मिलने पर यात्रियों में गाली गलौज मार पीट जैसी घटनाएं सामान्य हो गई हैं। अभी हाल ही में दिल्ली मेट्रो से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक दिल्ली मेट्रो में दो यात्रियों के बीच मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है की मेट्रो के अंदर दो यात्री सिर्फ सीट को लेकर मारपीट कर रहे हैं। दोनों के बीच की ये मारपीट इस हद तक बढ़ गई की मेट्रो में मौजूद अन्य यात्रियों को बीच बचाव करने के लिए आना पड़ा।काफी मशक्कत करने के बाद किसी तरह से दोनो यात्रियों को अलग किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

क्या है मामला…

उपरोक्त मामला दिल्ली मेट्रो के अंदर दो यात्रियों का सीट के पीछे के गई मारपीट को लेकर है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है की ये दोनो यात्री दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर एक दूसरे से बहस बाजी करने लगे। धीरे- धीरे मामला मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट इतनी बढ़ गई की कोच के दूसरे यात्रियों को बीच बचाव करने के लिए आना पड़ा।वीडियो में दिखाया गया है की दो यात्री सिर्फ सीट को लेकर चप्पल और लत घूसों से एकदूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे को जोर जोर से थप्पड़ भी मार रहे हैं। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों एक दूसरे को बुरी तरह से पीट रहे हैं। इसके साथ ही वहां मौजूद लोग इन दोनों को रोकने की कोशिश करते दिखाए गए हैं। कुछ लोग इस घटना का वीडियो को रिकॉर्ड करते दिखाए गए हैं।

लाखों लोग देख चुके हैं वीडियो

दिल्ली मेट्रो के अंदर सीट के पीछे मारपीट करते हुए दो यात्रियों के वीडियो को अब तक 155000 लाख लोगों ने देखा है और इसके साथ ही रिएक्शन भी दिए हैं। कमेंट करने वाले एक यूजर ने लिखा कि इस तरह के लोगों की मेट्रो में एंट्री बंद होनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये तो सस्ता डब्ल्यूडब्ल्यूई जैसा है। इसके अलावा भी कई यूजर्स ने कमेंट करके अपने सुझाव दिए हैं।

दिल्ली मेट्रो में अक्सर ही होती रहती हैं ऐसी घटनाएं

दिल्ली मेट्रो में इस तरह की घटनाएं अक्सर ही घटती रहती हैं। अभी कुछ दिन पहले ही दिल्ली में मेट्रो में जल्दबाजी में ट्रैक पार करने से एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना 12 नंवबर की है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था। मृतक की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले भूरा सिंह के रूप में हुई थी। वीडियो वायरल होने पर दिल्ली मेट्रो को बयान जारी करके अपनी सफाई देनी पड़ी थी।

इससे भी पहले दिल्ली मेट्रो में एक कपल के रोमांच का वीडियो सामने आया था। वीडियो में एक लड़का और लड़की मेट्रो कोच के अंदर यात्रियों के बीच रोमांस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के दर्जनों वीडियो वायरल हो चुके हैं। जिसमें अश्लीलता की हदों को पार करने वाले वीडियो भी शामिल हैं। एक शख्स का मेट्रो कोच में टॉयलेट करते हुए भी वीडियो वायरल हुआ था। जिसको लेकर लोगों ने बेहद नाराजगी जताई थी।

यह भी पढ़े…

Noida News: महिला ने रिक्शा चालक को बेरहमी से पीटा

Leave a Reply

Your email address will not be published.