April 27, 2024, 8:26 am

नोएडा: पुलिस को बड़ी कामयाबी, 3 महीने की मशक्कत के बाद मर्डर का आरोपी गिरफ्तार

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday March 14, 2022

नोएडा: पुलिस को बड़ी कामयाबी, 3 महीने की मशक्कत के बाद मर्डर का आरोपी गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर 39 ( Sector 39)  थाना के पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 15 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस बदमाश को नोएडा के ही महामाया फ्लाईओवर (Mahamaya Flyover)  के नीचे से गिरफ्तार किया । पकड़े गए बदमाश का नाम रिंकू है और वो हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बीते 3 महीने से फरार चल रहा था।
रिंकू पर आरोप है कि उसने 22 दिसंबर 2021 को हाजीपुर सोसाइटी गेट नंबर 2 सैक्टर 104 के सामने पुराने विवाद को लेकर मोहित और मोहन के साथ मिलकर शाहजहांपुर निवासी राम सिंह की धारदार हथियारों से गोदकर हत्या कर दी थी. एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि 32 वर्षीय राम सिंह दर्जी का काम करता था। राम सिंह शादीशुदा नहीं था। वह पिछले काफी समय से नोएडा में एक विधवा महिला के साथ रह रहा था। महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है. महिला के दोनो भाई मोहित और मोहन और साला रिंकू की काफी बदनामी हो रही थी।
इन तीनो ने पहले अपने सम्बंधी विधवा महिला और राम सिंह को अलग करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नही हो पाये, तब तीनो ने राम सिंह को रास्ते से हटाने का फैसला किया। तीनो ने मिलकर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार करके राम सिंह की हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को सेक्टर-104 स्थित हाजीपुर गांव के गेट नंबर-2 के पास सड़क पर फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जांच के दौरन पुलिस को विधवा महिला उसके करीबियों पर शक हुआ और महिला से पूछताछ करने के बाद मोहित, मोहन निवासीगण जलालाबाद, और सुभाष नगर बरेली निवासी रिंकू को नामजद किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.