May 19, 2024, 11:32 pm

Noida News: कार पर स्टंट कर रही लड़की पर पुलिस ने लगाया 23500 का जुर्माना

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday December 3, 2023

Noida News: कार पर स्टंट कर रही लड़की पर पुलिस ने लगाया 23500 का जुर्माना

Greater Noida: ग्रेनो वेस्ट से नोएडा की ओर जा रही कार सवार लड़की के स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर इस मामले में 23500 रुपये आनलाइन चालान किया है…

क्या है मामला

Gulynews.com को मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेनो वेस्ट से नोएडा की ओर जा रही कार में लड़की कार की पिछली खिड़की पर बाईं ओर बाहर निकलकर बैठी थी। जान जोखिम में डालकर लड़की तेज रफ्तार कार में स्टंट करती दिख रही थी। बताया जा रहा है कि रील बनाने के लिए लड़की स्टंट कर रही थी। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर इस मामले में 23500 रुपये आनलाइन चालान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.