May 3, 2024, 12:10 pm

Noida News: राम लला के दर्शन के लिए करें बस की बुकिंग, जानें क्या है प्रक्रिया

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday January 2, 2024

Noida News: राम लला के दर्शन के लिए करें बस की बुकिंग, जानें क्या है प्रक्रिया

Noida News: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होनी है। अब भगवान राम लला अपने भव्य मंदिर में बिराजेंगे। देश विदेशों से राम भक्त अपने आराध्य भगवान श्री राम के दर्शनों के इच्छुक हैं। इसी सिलसिले में नोएडा से राम लला के दर्शन के लिए एक नई पहल की गई है। श्रद्धालुओं के लिए नोएडा डिपो ने हेल्पलाइन नंबर 962555922 पर बुकिंग सुविधा शुरू की है। अब श्रद्धालु पूरी बस की बुकिंग कर आसानी से अयोध्या जा सकेंगे। 21 जनवरी से बस सेवा शुरू हो जाएगी।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक नोएडा से अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए रोडवेज की पूरी बस बुक कराई जा सकेगी। नव वर्ष पर रोडवेज ने श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा शुरू की है। कोई भी फैक्ट्री, निजी कंपनी संचालक समेत अन्य संस्था से जुड़े लोग इसका लाभ ले सकेंगे। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शहर हजारों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे। इसके अलावा सामान्य यात्रियों के रोडवेज ने 25 बसें लगाई जाएंगी।

Advertisement
Advertisement

नोएडा डिपो के एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि बुकिंग के लिए रोडवेज ने हेल्पलाइन नंबर 9625559228 जारी किया है। अधिक जानकारी के लिए इस पर संपर्क किया जा सकता है। बस सेवा का लाभ 24 घंटे या उससे अधिक समय के लिए भी लिया जा सकता है। विभाग के इस फैसले से लोगों को आराम मिलेगा और निजी बसों के मनमाने किराया वसूली से भी राहत रहेगी। इसके साथ ही बस में सफर करने वाले सभी 52 यात्रियों का पांच लाख का दुर्घटना बीमा भी दिया जाएगा। न्यूनतम किराये में ही यात्रा करने की सुविधा दी जाएगी।बस बुक करने के लिए सीधे आकर मिल भी सकते हैं। हमारी प्राथमिकता जनता को सेवा देने की है। बसों की कोई कमी नहीं है।

यह भी पढ़ें…

Delhi News: दिल्ली सरकार बनाएगी अपना ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल, जानें क्या है तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published.