May 17, 2024, 3:33 pm

Noida News: प्राण प्रतिष्ठा पर लिया 300 बच्चों ने जन्म, परिजनों ने बोला-राम और सीता से जुड़ा रखेंगे नाम

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday January 23, 2024

Noida News: प्राण प्रतिष्ठा पर लिया 300 बच्चों ने जन्म, परिजनों ने बोला-राम और सीता से जुड़ा रखेंगे नाम

Noida News: अयोध्या में जिस शुभ घड़ी में रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे थे, उसी समय नोएडा और ग्रेनो के अस्पतालों में उनके भक्तों के जीवन में श्रीराम के प्रतीक जन्म ले रहे थे।जिले के अस्पतालों में शुभ घड़ी में जन्मे 300 नवजात बच्चों ने जन्म लिया है। इन सभी का जन्म अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समय हुआ है।परिजनों ने बच्चों के भगवान श्रीराम को समर्पित नाम रखे हैं।

क्या है पूरा मामला

खबर के अनुसार अयोध्या में जिस शुभ घड़ी में रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे थे, उसी समय नोएडा और ग्रेनो के अस्पतालों में उनके भक्तों के जीवन में श्रीराम के प्रतीक जन्म ले रहे थे। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन जन्मे नवजातों के नाम भी भगवान श्रीराम और उनकी सहधर्मिणी सीताजी को समर्पित कर रख रहे हैं।
सोरखा, सेक्टर-115 निवासी दीपक चौहान की पत्नी चांदनी ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे जिला संयुक्त अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। दीपक का कहना है कि इससे अच्छा क्या हो सकता है कि हमारा बेटा उस क्षण पैदा हुआ है जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी। ऐसे में तय किया गया है कि बेटे का नाम भी राम ही रखेंगे। दीपक और चांदनी की पहले एक बेटी है जिसका नाम परी है।

Advertisement
Advertisement

उनकी तरह ही बरौला निवासी बंगाली सिंह और प्रियंका सेंगर को भी पुत्र की प्राप्ति हुई है। दोपहर करीब एक बजे उनके बेटे ने जन्म लिया। प्रियंका का कहना है कि सोचा था कि अगर बेटा हुआ तो उसका नाम शाश्वत रखेंगे। अब बेटे का जन्म रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ हुआ है तो अब परिजनों से कोई ऐसा नाम तय करने पर बात कर रहे हैं जो राम के नाम से ही जुड़ा हो। मूलरूप से हरदोई निवासी सेक्टर-27 में रहने वाले सोनू की पत्नी काजल ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया। दंपती बेटी का नाम माता सीता के नाम पर रखना चाहते हैं। उनका मन है कि बेटी का नाम जानकी रखा जाए। बेटी के नामकरण संस्कार के दिन वह इसकी घोषणा करने के इच्छुक हैं। धार्मिक प्रवृत्ति के सोनू के दो बेटे हैं। उनके एक बेटे का नाम कृष्णा और दूसरे का नाम कार्तिक है।

जिले में करीब 300 बच्चों ने लिया जन्म

चांदनी, प्रियंका और काजल की तरह जिले में सोमवार को करीब 300 बच्चों ने जन्म लिया। इसमें निजी अस्पतालों के अलावा सरकारी अस्पताल भी शामिल हैं। भंगेल, बिसरख, डाढ़ा, दादरी सीएचसी में भी बच्चों के जन्म पर डॉक्टरों ने परिजनों संग खुशियां मनाईं।

यह भी पढ़ें…

Noida News: मीटरों में मिली स्टोर रीडिंग, लगे अवैध वसूली के आरोप

सिजेरियन से भी जन्म

प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बच्चे के जन्म को सुनिश्चित करने के लिए कई परिजनों ने नोएडा-ग्रेनो के निजी अस्पतालों में सिजेरियन का सहारा लिया। परिजनों का तर्क है कि इससे उनका बच्चा भी श्रीराम की तरह बुद्धिमान, प्रतापी और साहसी पैदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.