May 2, 2024, 5:50 pm

नाइजीरिया का जालसाज, लूट रहा था भारतीयों को – अब पुलिस की गिरफ्त में

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday April 2, 2022

नाइजीरिया का जालसाज, लूट रहा था भारतीयों को – अब पुलिस की गिरफ्त में
मेडिकल वीजा पर आए नाइजीरियन जालसाज का सच सामने आने लगा है। जालसाज अभी नोएडा पुलिस की गिरफ्त में है। लेकिन सोचने की बात है कि आखिर वो यहां करता है था। बात दें जालसाज यह 2013 में आया था।
क्या करता था धोखेबाज
नाइजीरियन से आया ठग, ऑनलाइन टैनिंग लिया करता था वो भी ठगी करने के। साइबर ठगी से जुड़ी किताबें रोजाना पढ़ता था। इतना ही नहीं,  ग्रेटर नोएडा  में रहकर मैट्रिमोनियल साइट  और सोशल मीडिया के जरिए पहले महिलाओं से दोस्ती और फिर शादी का झांसा दिया करता है। अभी तक उसने 500 से ज्यादा  महिलाओं से 50 करोड़ रुपये की ठगी कर चुके है। इसके अलावा जालसाज ने ठगी की रकम से खंडाला में पत्नी के नाम से एक फॉर्म हाउस खरीदा है।
ठगी कर खाएं बहुत रुपए
बात दें , आरोपी का वीजा और पासपोर्ट 2017 में ही समाप्त हो गया था। साइबर क्राइम पुलिस अधीक्षक डॉक्टर त्रिवेणी सिंह ने बताया कि, आरोपी की पहचान ऑसीटर चर्चिल पॉल के रूप में हुई है। यह जालसाज मैट्रिमोनियल साइट और सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं से संपर्क करता था। वह खुद को ब्रिटेन में डॉक्टर बताता था। अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी डॉक्टर की लगता था। इसलिए लोग झांसे में आ जाते थे।
8 साल और 50 करोड़ रुपये
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी पिछले 8 वर्षों में 500 से भी ज्यादा महिलाओं से 50 करोड़ रुपये के करीब ठगी कर चुका है। उसके पास से पुलिस को 10 बैंक अकाउंट, 46 सिम कार्ड और 17 मोबाइल फोन मिले है। ज्यादातर सिम कार्ड साउथ और नॉर्थईस्ट भारत मे रहने वाले लोगों के नाम से जारी है। पूछताछ में पता चला है आरोपी गोवा और मणिपुर के रहने वाले कुछ लोगों के संपर्क में था, जिनको मदद से वो फर्जी सिम जारी करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.