March 29, 2024, 7:36 pm

MS Dhoni-Supreme Court: 150 करोड़ रुपये के मामले में एमएस धोनी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस। कितने मुश्किल में फंसे हैं माही ?

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday July 25, 2022

MS Dhoni-Supreme Court: 150 करोड़ रुपये के मामले में एमएस धोनी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस। कितने मुश्किल में फंसे हैं माही ?

MS Dhoni-Supreme Court: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बड़ी मुश्किल में फंस गए। इस बार मुश्किल ‘सुप्रीम’ है क्योंकि देश के सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें नोटिस भेजा है। यह नोटिस भी 1 या 2 करोड़ का नहीं 150 करोड़ के लेनदेन के मामले में उन्हें भेजा गया है।

क्या है पूरा मामला ?

सुप्रीम कोर्ट ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज-विकेटकीपर एमएस धोनी को नोटिस जारी (MS Dhoni-Supreme Court) किया है। यह नोटिस आम्रपाली ग्रुप से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान भेजा गया। आज सुप्रीम कोर्ट में आम्रपाली ग्रुप्स और फ्लैट बायर्स के मामले में एक अहम सुनवाई हुई इसी सुनवाई के दौरान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा भी मामला सामने आया और जब मामला सामने आया तब सुप्रीम कोर्ट ने करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपए के बकाया मामले में महेंद्र सिंह धोनी को नोटिस जारी किया है।आम्रपाली ग्रुप्स की फ्लैट्स की डिलीवरी को लेकर एक विवाद चल रहा है। एक तरफ आम्रपाली के ग्राहकों को उनके फ्लैट्स नहीं मिल रहे हैं वहीं दूसरी ओर एम एस धोनी को अम्रपाली ग्रुप की तरफ से डेढ़ सौ करोड़ रुपए का बकाया लेना है। सुनवाई के दौरान आज सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली ग्रुप और महेंद्र सिंह धोनी दोनों को इस बारे में नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें:-

Supernova Lift Incident: सुपरटेक के पॉश सोसाइटी में गिरा लिफ्ट, आप भी रहें सतर्क, एमडी और मेंटेनेंस कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज

क्या है इतिहास?

https://gulynews.com को मिली जानकारी के मुताबिक आम्रपाली ग्रुप और महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा यह केस पहले दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहा था जहां पर हाईकोर्ट ने कमेटी का गठन किया था रिटायर्ड जस्टिस बिना बीरबल की अगुवाई में बनी इस कमेटी के जिम में मामले को सुलझाने का काम था। अभी कमेटी इस मामले की जांच कर रही है थी कि सुप्रीम कोर्ट ने इस बारे में एक नोटिस जारी कर दिया है और अब आम्रपाली ग्रुप और महेंद्र सिंह धोनी दोनों को इस बारे में जवाब दाखिल करना है।

क्या है बायर्स की दलील?

दरअसल अम्रपाली ग्रुप के कस्टमर्स का आरोप है कि आम्रपाली ग्रुप के पास पैसों की कमी है ऐसे में उनके द्वारा बुक करवाए हुए फ्लैट नहीं मिल पा रहे हैं क्योंकि फंड की कमी के कारण अम्रपाली ग्रुप में फ्लैट्स को तैयार किया ही नहीं है। पीड़ित फ्लैट बायर्स का आरोप है कि महेंद्र सिंह धोनी आम्रपाली ग्रुप के ब्रांड एंबेस्डर थे।  इसके बदले में ही उन्हें डेढ़ सौ करोड रुपए मिलने थे।  पीड़ितों की ओर से अब कहा जा रहा है कि अगर आम्रपाली ग्रुप धोनी को डेढ़ सौ करोड़ रूपया देता है तो उनके फ्लैट्स उन्हें नहीं मिल पाएंगे क्योंकि ग्रुप के पास पहले ही फंड की कमी है। अब सर्वोच्च न्यायालय ने नोटिस जारी कर धोनी से इस बारे में जवाब दाखिल करने को कहा है देखना दिलचस्प होगा कि धोनी अपना जवाब क्या देते हैं और यह मामला कहां तक पहुंचता है।

यह भी पढ़ें:-

Ananya Pandey Bikini look: अनन्या के लुक की हो रही वाह-वाह, व्हाइट बिकिनी में दिख रही सेंशुअस

Leave a Reply

Your email address will not be published.