May 15, 2024, 1:48 am

MLA Poaching Case Delhi: मुश्किल में फंसे केजरीवाल, दिल्ली पुलिस ने AAP मंत्री आतिशी को दी नोटिस…जल्द होगी पूछताछ

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday February 4, 2024

MLA Poaching Case Delhi: मुश्किल में फंसे केजरीवाल, दिल्ली पुलिस ने AAP मंत्री आतिशी को दी नोटिस…जल्द होगी पूछताछ

MLA Poaching Case Delhi: राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत AAP मंत्री आतिशी की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। दरअसल, आप विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्टाफ को शनिवार को नोटिस दिया था। वहीं, दिल्ली पुलिस ने आज मंत्री आतिशी को नोटिस भेजा है। आतिशी ने अपने कैंप कार्यालय के अधिकारियों को दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के अधिकारियों से नोटिस प्राप्त करने का निर्देश दिया है।

क्या है पूरा मामला

खबर के अनुसार दिल्ली (MLA Poaching Case Delhi) सरकार में आप विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा आज फिर आप सरकार में मंत्री आतिशी को नोटिस देने उनके आवास पर पहुंची है। आतिशी ने अपने कैंप कार्यालय के अधिकारियों को दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के अधिकारियों से नोटिस प्राप्त करने का निर्देश दिया है।

इससे पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार शाम सीएम अरविंद केजरीवाल और आतिशी के सरकारी आवास पर नोटिस देने पहुंची थी। आवास पर मौजूद अधिकारी नोटिस लेने के लिए तैयार थे, लेकिन पुलिस ने सीएम को ही नोटिस देने की बात कही। अफसरों से चर्चा के बाद भी केजरीवाल नोटिस लेने नहीं आए। इसके चलते पुलिस को बिना नोटिस दिए ही लौटना पड़ा था। जिसके बाद शनिवार सुबह फिर से क्राइम ब्रांच की टीम नोटिस देने केजरीवाल के आवास पर पहुंची।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्टाफ को शनिवार को नोटिस दे दिया। दिल्ली पुलिस नोटिस को सीधे मुख्यमंत्री को देना चाहती थी, मगर स्टाफ ने दिल्ली पुलिस को अंदर घुसने नहीं दिया। दिल्ली पुलिस ने नोटिस के जरिए अरविंद केजरीवाल से जवाब मांगा है। वहीं, दिल्ली पुलिस आज फिर आतिशी को नोटिस देने पहुंची है।

पुलिस ने सीएम केजरीवाल से पूछे 12 सवाल

आम आदमी पार्टी के विधायकों के खरीद-फरोख्त के आरोप मामले में पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी कर 12 सवाल पूछे हैं। इतने ही सवाल मंत्री आतिशी से पूछे जाएंगे। आतिशी अभी चंडीगढ़ में हैं। दिल्ली आते ही उन्हें नोटिस दिया जाएगा। मुख्यमंत्री व आतिशी के जवाबों से ही पता लगेगा कि विधायक खरीद मामले की जांच किस दिशा में की जानी है।

यह भी पढ़ें…

Ghaziabad News: डॉग लवर्स के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, निकाला जुलूस…लगाए नारे

अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से पूछा है कि उनके कितने विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई। इन विधायकों के नाम क्या हैं। भाजपा के किस-किस नेता ने आप विधायकों से संपर्क किया। अगर पैसे देने की कोशिश की गई तो किस तरह देने की कोशिश की गई। पुलिस ने आप से सीसीटीवी फुटेज भी मांगी है। भी पूछा है कि कब से विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। केजरीवाल से उन विधायकों की सूची मांगी गई है, जिन्हें फोन किया गया है। पुलिस के नोटिस में भाजपा के जिस नेता ने या उसके कार्यकर्ता ने फोन किया था उसका नाम भी मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.