April 29, 2024, 7:46 am

Lucknow News: ‘न दूरी, न खाई है, मोदी हमारा भाई है…’, बीजेपी अल्प संख्यक मोर्चा ने शुरू किया जन अभियान

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday January 16, 2024

Lucknow News: ‘न दूरी, न खाई है, मोदी हमारा भाई है…’, बीजेपी अल्प संख्यक मोर्चा ने शुरू किया जन अभियान

Lucknow News: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सभी राजनीतिक दलों ने अपने जन अभियान शुरू कर दिए हैं। इसी सिलसिले में लखनऊ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने सोमवार से शुक्रिया मोदी भाई जन अभियान प्रारंभ कर दिया। इस अभियान के तहत लखनऊ में पहली जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भाग लिया। जनसभा में भाजपा ने मोदी सरकार में मुस्लिम समाज के लिए किए गए कार्यों के बारे में जानकारी। इस दौरान मंच से न दूरी है, न खाई है, मोदी हमारा भाई है… के नारे भी लगे।

क्या है पूरा मामला

खबर के अनुसार लखनऊ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने सोमवार से शुक्रवार तक शुक्रिया मोदी भाई जन अभियान प्रारंभ कर दिया। इस अभियान के तहत लखनऊ में पहली जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भाग लिया। जनसभा में भाजपा ने मोदी सरकार में मुस्लिम समाज के लिए किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। हर जिले में इस अभियान के तहत सभाएं होंगी। अभियान में केंद्र सरकार की उन योजनाओं के बारे में बताया जाएगा, जिनसे मुस्लिमों को खास लाभ हुआ है।

Advertisement
Advertisement

लखनऊ में आयोजित जनसभा में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दानिश अली भी शामिल हुए और कहा कि मोदी सरकार सबके विकास के लिए कार्य कर रही है।अभियान के तहत तीन तलाक के मामले पर मुस्लिम महिलाओं को जोड़ा जाएगा और बताया जाएगा कि इसका कितना लाभ उन्हें हुआ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी जनसभा को संबोधित किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने बताया कि इस अभियान में हम प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मुस्लिम हित में लिए गए बड़े फैसलों के बारे में जानकारी देंगे और योजनाओं पर बात करेंगे जिससे मुस्लिम समाज को खास लाभ हुआ है।

यह भी पढ़ें…

Ram Mandir Ayodhya Update: योगीराज द्वारा बनाई गई मूर्ति की विशेषताएं, क्या हैं तैयारियां

Leave a Reply

Your email address will not be published.