May 3, 2024, 7:31 pm

UP School Closed: भारी ठंड और कोहरे के कारण बढ़ाई गईं 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टियां, डीएम ने दिए आदेश

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday January 16, 2024

UP School Closed: भारी ठंड और कोहरे के कारण बढ़ाई गईं 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टियां, डीएम ने दिए आदेश

UP School Closed: कई दिनों से पड़ रही भीषण सर्दी के प्रकोप को देखते हुए बेसिक शिक्षा के सचिव निर्देश पर जिलाधिकारी ने 8वीं तक के स्कूलों का भी अवकाश बढ़ा दिया है। अब ये स्कूल 18 जनवरी को खुलेंगे। वहीं 20 जनवरी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय बंद रहेंगे।

क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश में नए साल के साथ शुरू हुआ सर्दी का सितम बरकरार है। रविवार रात से सोमवार सुबह तक घना कोहरा रहा। दोपहर को धूप खिली, तो थोड़ी राहत मिली। ऐसे मौसम में स्कूल के स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी गई है। अभी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय 20 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। वहीं अब कक्षा 8वीं तक के स्कूलों का अवकाश भी बढ़ा दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

बता दें मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह कोहरा और गहरा सकता है हालांकि तापमान में अधिक बदलाव के संकेत नहीं है। सोमवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा के जिलाधिकारी भानूचंद्र गोस्वामी ने ने सचिव बेसिक शिक्षा के निर्देश पर 16 जनवरी को 8वीं तक के विद्यालयों का अवकाश घोषित किया है। 17 को गुरु गोविंद सिंह जयंती का पूर्व घोषित अवकाश है। अब विद्यालय 18 जनवरी से खुलेंगे।

सर्दी से फिलहाल राहत नहीं

लोहड़ी के बाद ठंड कम होना माना जाता है, इस बार स्थिति बदली नजर आ रही है। सर्द हवा से फिलहाल कोई राहत मिलती नहीं दिख रही। गलन और कोहरा भी झेलना पड़ रहा है। सुबह 10 बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हो रहे। दोपहर के समय धूप खिलने से जरूर राहत मिल रही। मौसम विभाग के अनुसार ठंड के साथ बारिश भिगो सकती है।देर रात से कोहरे ने शहर को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। सुबह 10 बजे तक कोहरे की वजह से वाहन रेंगते हुए सड़कों पर चलते रहे। दोपहर 12 बजे के बाद सूर्य देव के दर्शन हुए और धूप निकली। इस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद रही लेकिन सर्द हवा की वजह से धूप में अधिक राहत नजर नहीं आई।

यह भी पढ़ें…

Lucknow News: ‘न दूरी, न खाई है, मोदी हमारा भाई है…’, बीजेपी अल्प संख्यक मोर्चा ने शुरू किया जन अभियान

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को बारिश ठंड में भिगो सकती है। हालांकि तापमान में कोई अधिक बदलाव नहीं होगा। इसके बाद भी गलन और बर्फीली हवा का सितम लोगों को सताता रहेगा। रविवार को रात के समय न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस वजह से गलन का प्रकोप अधिक नजर आ रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.