April 25, 2024, 4:45 am

पिटबुल डॉग (Pit bull Dog) पेट ऑनर के लाइसेंस पर अस्थाई रोक। डॉग लवर्स के लिए बड़ा झटका

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday July 17, 2022

पिटबुल डॉग  (Pit bull Dog) पेट ऑनर के लाइसेंस पर अस्थाई रोक। डॉग लवर्स के लिए बड़ा झटका

Lucknow: लखनऊ में  विदेशी नस्ल के कुत्ते (Pit bull)  के हमले में महिला की मौत के बाद स्थानीय प्रशासन और नगर निगम बेहद सतर्क हो गया है। कैसरबाग में हुई ताजा घटना के बाद लखनऊ नगर निगम ने विदेशी नस्ल के कुत्तों को लेकर नियम बनाने में जुट गई है। इन कोशिशों के कारण ही नगर निगम ने विदेशी नस्ल के कुत्तों के लाइसेंस पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी है।

किस पर रोक ?

https://gulynews.com को मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ प्रशासन ने विदेशी मूल के सभी कुत्तों (Pitbull) के लाइसेंस पर अस्थाई रोक लगा दी है। यानी नगर निगम किसी भी पेट ऑनर को फिलहाल किसी तरह का लाइसेंस इश्यू नहीं करेगा। लाइसेंस नहीं मिलने के कारण अब कोई भी पेट ऑनर विदेशी मूल के कुत्ते को नहीं रख पाएगा ।

नगर निगम ने क्या किया है फैसला ?

नगर निगम ने फैसला किया है कि पिटबुल के लाइसेंस पर अस्थाई तौर पर रोक जारी रहेगी। अब लाइसेंस विदेशी नस्ल के कुत्तों के ट्रेनिंग, टीका और बर्ताव के सर्वे के बाद जारी किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि अब नगर निगम के अधिकारी विदेशी नस्ल के कुत्तों के ट्रेनिंग देखेंगे, साथ ही उसकी कब-कब वैक्सीनेशन की गई है इसका रिकॉर्ड भी पेट ऑनर को देना होगा। इतना ही नहीं नगर निगम के कर्मचारी विदेशी नस्ल के कुत्ते का बिहेवियर यानी बर्ताव भी देखेंगे तभी लाइसेंस जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-

महिला पर पालतू पिटबुल डॉग ने किया अटैक, यहां समझें कौन से डॉग हैं सुरक्षित और कौन खतरनाक

बता दें कि लखनऊ के कैसरबाग इलाके में एक पालतू पिटबुल कुत्ते ने अपनी 82 वर्षीय मालकिन पर जोरदार अटैक किया था। पिटबुल ने मालकिन को इस तरह नोंचा कि उनकी मौत हो गई। मृतक महिला रिटायर टीचर थीं। इस घटना की हर जगह चर्चा हो रही है। इसी घटना के बाद नगर निगम ने विदेशी नस्ल के कुत्तों के लाइसेंस पर अस्थाई रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें:-

Fake International Call Center in Noida: 170 करोड़ की ठगी, 10 गिरफ्तार। STF ने किया पर्दाफाश

Leave a Reply

Your email address will not be published.