July 27, 2024, 9:51 am

Lok Sabha Election Result 2024: TRP का चक्कर, इंग्लिश चैनल पर अर्नब गोस्वामी की हिंदी में एंकरिंग…देखें वीडियो

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday June 4, 2024

Lok Sabha Election Result 2024: TRP का चक्कर, इंग्लिश चैनल पर अर्नब गोस्वामी की हिंदी में एंकरिंग…देखें वीडियो

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। ऐसे में देश के सभी TV न्यूज चैनल चाहें वे किसी भी भाषा में हो आ रहे चुनाव के रुझानों का टेलीकास्ट करने में लगे हुए हैं। इसी बीच रिपब्लिक भारत के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी टीआरपी हासिल करने के लिए इंग्लिश चैनल पर हिंदी में एंकरिंग कर रहे हैं। जबकि वे अभी तक इस चैनल पर इंग्लिश में ही एंकरिंग करते नजर आए थे। लेकिन आज जब चुनाव के नतीजे आ रहे हैं तो ये नियम भी बदलता हुआ दिखाई दे रहा है।

क्या है पूरा मामला

बतादें, देश में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election Result 2024) के सात चरणों का मतदान पूरा होने बाद आज चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं। हर टीवी न्यूज़ चैनल चाहे वो हिंदी में हो या अंग्रेजी में इसका टेलीकास्ट कर रहा है। हिंदी वाले चैनल हिंदी दर्शकों को चुनाव के रुझानों का गणित समझा रहे हैं और अंग्रेजी वाले अंग्रेजी में। लेकिन इस बीच एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई। जिसमें रिपब्लिक टीवी के बॉस अर्नब गोस्वामी(Arnab Goswami) अपने इंग्लिश चैनल पर हिंदी में एंकरिंग में करते नजर आ रहे हैं।

देखें वीडियो…

TRP बटोरने का नया हथकंडा

हालांकि चैनल देखने वाली पब्लिक उनसे कुछ अलग ही उम्मीद कर रही है। क्योंकि इंग्लिश चैनल होने की वजह से लोग उसपर इंग्लिश न्यूज ही देखना पसंद करते हैं। लेकिन आज ये अपोजिट दिखाई दे रहा है। कुल मिलाकर ये TRP बटोरने और हिंदी बेल्ट के दर्शकों को लुभाने का नया हथकंडा है। क्योंकि अंग्रेजी के दर्शक हिंदी बेल्ट से अलग होते हैं..और एक बड़ा तबका अर्नब को सुनने उनके इंग्लिश चैनल रिपब्लिक टीवी(Republic TV) का रुख करती है। लेकिन यहां भी अर्नब अपने हिंदी चैनल रिपब्लिक भारत की तरह हिंदी में एंकरिंग कर रहे हैं। अगर आपको यकीन ना हो तो आप खुद वीडियो देख सकते हैं की किस तरह से हिंदी बेल्ट के दर्शकों का ध्यान ज्यादा से ज्यादा खींच कर टीआरपी हासिल करने का हथकंडा अपनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.