July 27, 2024, 9:07 am

Lok Sabha Election Result 2024: डा. महेश शर्मा ने लोकसभा चुनाव में लगाई हैट्रिक, लोगों ने दी बधाई

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday June 5, 2024

Lok Sabha Election Result 2024: डा. महेश शर्मा ने लोकसभा चुनाव में लगाई हैट्रिक, लोगों ने दी बधाई

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में गौतमबुद्ध नगर से लगातार तीसरी बार भारी मतों से जीत हासिल करके डा. महेश शर्मा ने हैट्रिक लगा दी है। जीत के बाद अरूण विहार के लोगों ने उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर भव्य स्वागत किया और बधाई दी। लोगों ने कहा कि उनकी शानदार जीत उनके बेमिसाल लीडरशिप और जनता के प्रति अटूट विश्वास को दिखाती है।

क्या है पूरा मामला

बतादें, उत्तर प्रदेश (Lok Sabha Election Result 2024) की गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट देश की सबसे हाईप्रोफाइल सीटों में से एक है। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में सभी दल अपना प्रतिनिधि चाहते हैं, लेकिन यहां चुनाव जीतना आसान नहीं है। सभी दलों ने यहां जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया था। हालांकि, यह सीट बीजेपी के खाते में गई। बीजेपी के उम्मीदवार महेश शर्मा ने 559472 वोट से जीत हासिल की। उन्होंने कुल 857829 वोट हासिल किए। वहीं, समाजवादी पार्टी के महेंद्र नागर 298357 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। विपक्षी दलों के गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी ने यहां महेंद्र नागर को टिकट दिया था। वहीं, बहुजन समाजवादी पार्टी ने राजेंद्र सोलंकी पर दांव लगाया था। हालांकि, ये दोनों उम्मीदवार महेश शर्मा को चुनौती नहीं दे पाए।

यह भी पढ़ें…

UP Roadways Bus Fare Hike: बस से सफर करना हुआ महंगा, देखें कहां पर कितना बढ़ा किराया

लोगों ने किया स्वागत, दी बधाईयां

नोएडा संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा जी की ऐतिहासिक जीत पर अरुण विहार के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया और बधाई दी। लोगों ने कहा की उन्हें नोएडा संसदीय क्षेत्र से हुए चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई देते हैं। उनकी शानदार विजय, जो न केवल आपके अद्वितीय नेतृत्व और सेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि जनता के अटूट विश्वास और समर्थन को भी उजागर करती है। उनके अथक परिश्रम और समर्पण ने हमारी उम्मीदों को एक नई ऊंचाई दी है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपकी दूरदृष्टि और नेतृत्व में हमारे क्षेत्र का विकास और प्रगति निरंतर जारी रहेगी। इस लिए उनसे, हमें प्रेरणा मिलती है और इस सफलता पर हम सब लोग गर्व महसूस करते हैं। इस दौरान लोगों ने उनका आभार जताते हुए निरंतर इसी प्रकार समाज की सेवा करने की अपील की। लोगों ने कहा सफलता की नई ऊंचाइयों को वे यूं की छूते रहें और लोगों की समस्याओं का समाधान जुटाने में अपना योगदान देते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.