May 3, 2024, 1:08 am

How To Improve Eyesight: आंखों की नजर हो गई है कमजोर, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे…

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday April 19, 2024

How To Improve Eyesight: आंखों की नजर हो गई है कमजोर, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे…

How To Improve Eyesight: आज के दौर में भाग दौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान और दिन भर स्क्रिन के इस्तेमाल से अकसर आंखे कमजोर हो जाती हैं और धुंधला दिखाई देने लगता है। ऐसे में हम आज आपको यहां कुछ घरेलू नुस्खो के बारे में बताएंगे जिनके द्वारा आपकी आंखें ठीक हो सकती हैं।

आजकल कम उम्र में ही मोटा चश्मा चढ़ जाना मानो की आम बात हो गई है। वहीं मोबाइल या लैपटॉप के साथ देर तक समय बिताना या खराब खानपान (unhealthy diet) से लेकर रहन-सहन के तरीके का असर आंखों की रोशनी पर सीधा असर पड़ता है। चूंकी आंखें शरीर के बेहद सेंसटिव हिस्सों में से हैं। ऐसे में इससे जुड़े मामलों में सबसे पहले आपको डॉक्टर से सलाह लेना बढिया रहता है, अगर आप भी अपने चश्में के नंबर को कम करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप भी पुराने से पुराने चश्मा हटा पाएंगे।

अपनाएं ये तरीके…

20-20-20 रूल एक्सरसाइज

बतादें, आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए 20-20-20 रूल काफी कारगर माना जाता है। इसमें आपको करना ये है कि मोबाइल या लैपटॉप पर काम करते हुए हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए इनसे नजरें हटानी है और 20 – 25 फीट दूर मौजूद किसी चीज को देखना है। यह एक एक्सरसाइज है, जिससे चश्मे के नंबर को भी कम किया जा सकता है।

पर्याप्त न्यूट्रिशन

आपको अपनी डाइट में विटामिन सी,ए और जिंक पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए, जैसे खट्टे फल, हरी पत्तेदार सब्जियां , सैल्मन , अंडा , नट्स , बीन्स आदि।

एक्सरसाइज

शरीर को सेहतमंद बनाने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज की जरूरत होती है, ठीक वैसे ही आंखों को हेल्दी और शार्प बनाए रखने के लिए भी आप इससे जुड़े कुछ आसान व्यायाम घर पर ही ट्राई कर सकते हैं। जैसे कि आंखों को घुमाना, दूर किसी चीज पर नजर ठहराना, आंखें बंद करके पुतली घुमाना। इन एक्सरसाइज को रेगुलर फॉलो करके चश्मे का नंबर काफी हद तक कम किया जा सकता है।

अच्छी देखभाल

काफी समय तक मोबाइल स्क्रीन से चिपके रहने की आदत है, तो जान लीजिए कि ये आईसाइट की सबसे बड़ी दुश्मन है। ऐसे में चश्मा उतारने की चाहत है, तो आपको विशेष रूप से से इन चीजों से दूरी बनाकर रखनी होगी। वहीं आपको अपनी आंखों को समय समय पर आराम भी दें, इसी के साथ ही आंखों का रेगुलर चेकअप कराना भी न भूलें। इसके अलावा आंखों को धूल -मिट्टी से बचाना और नियमित रूप से आँखों को धोना, साफ रुमाल का स्तेमाल करना।

यह भी पढ़ें…

Nestle India News: Nestle बेबी फूड में चीनी मिलाए जाने की आशंका, FSSAI करेगा जांच

आँखों के लिए कुछ अन्य उपचार

1. एक पेंसिल लें और उसके मध्य में कोई अक्षर लिखें या निशान लगायें अब इसे आँखों के सामने बाँहों की दूरी पर पकड़ें और उस निशान पर फोकस करें, धीरे धीरे इसे नाक की ओर लाएं और फोकस बनाये रखें। थोड़ी देर बाद पुनः इसे 4 से 5 बार दोहराएं।

2. अपनी कनपटी के दोनों ओर एक साथ अंगूठों से घड़ी की दिशा में और घड़ी की विपरीत दिशा मे 20 बार मालिश करें और इसी प्रकार नाक के जोड़ और माथे के बीच में भी मालिश करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.