May 13, 2024, 3:32 am

Greater Noida West News: पॉश सोसायटी में हिमाचल प्रदेश की महिलाएं और युवक बने गुंडे, सुरक्षाकर्मियों पर तानी पिस्तौल…

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday February 1, 2024

Greater Noida West News: पॉश सोसायटी में हिमाचल प्रदेश की महिलाएं और युवक बने गुंडे, सुरक्षाकर्मियों पर तानी पिस्तौल…

Greater Noida West News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गुंडागर्दी और जालसाजी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। खासकर हाउसिंग सोसाइटी ने तो अब ये रोजाना का काम हो गया है। छोटी-छोटी बातों पर भी गली गलौज, और मारपीट एक आम बात हो गई है। हाल ही में ग्रेनो वेस्ट की पॉश सोसाइटी से महिलाओं और पुरुषों का सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ बदतमीजी और गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया है। बहसबाजी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड पर पिस्टल भी तानी गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

खबर के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पॉश सोसाइटी में हिमाचल प्रदेश की महिलाएं और युवक गार्ड्स के साथ बदतमीजी करने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाया गया है की महिलाएं और युवक सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ में बुरी तरह से बहस कर रहे हैं। जहां तक ये बहस गेट पर एंट्री को लेकर हुई है। सिक्योरिटी गार्ड उन्हें एंट्री देने से रोक रहे हैं तो महिलाएं और युवक गार्ड्स के साथ बदतमीजी करने लगे। एक महिला खूब जोर जोर से वहां पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड को खरी खोटी सुना रही है। उसके साथ एक आदमी भी है जो  महिला का पूरा साथ दे रहा है। महिला को गुस्सा इतना अधिक आ जाता है की वह सिक्योरिटी गार्ड पर पिस्तौल भी तन देती है। हो रही बड़ा बाजी को देखकर वहां पर लोगों की भीड़ लग जाती है। उसी भीड़ में से एक व्यक्ति घटना का वीडियो बना लेता है, जो की अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोगों का कहना है की सिक्योरिटी गार्ड तो अपनी ड्यूटी कर रहे थे। ऐसे उनके साथ बदतमीजी करना बिल्कुल भी जायज नहीं है। इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह देखें वीडियो…

Leave a Reply

Your email address will not be published.