May 15, 2024, 9:59 pm

Greater Noida West News: इस सोसाइटी में ट्रैफिक जाम से परेशान जनता, रोजाना लगता है कई घंटे तक जाम

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday February 1, 2024

Greater Noida West News: इस सोसाइटी में ट्रैफिक जाम से परेशान जनता, रोजाना लगता है कई घंटे तक जाम

Greater Noida West News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम की समस्या ने लोगों की परेशान करके रखा हुआ है। आफिस से घर जाने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ग्रेनो वेस्ट के रोजाना ही घंटों जाम में फंस जाते है। ये समस्या सुबह के समय अधिक रहती है और कोई ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी उपस्थित नही रहते हैं, जिससे लोगों की परेशानियां और भी बढ़ जाती हैं।

क्या है पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम की समस्या ने लोगों की परेशान करके रखा हुआ है। आफिस से घर जाने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ग्रेनो वेस्ट के लोग पिछले कई दिनों से घंटों जाम में फंस जाते है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौर सिटी 1 और 2 सोसाइटी के पास बुधवार को जाम लग जाने से लोग परेशान दिखाई दिए। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आए दिन राहगीरों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

Advertisement
Advertisement

रोजाना घंटों तक लगा रहता है जाम

शाम के वक्त अपने कार्यालय व औद्योगिक इकाईयों से वापस सोसाइटी जाने वाले लोग चंद कदमों की दूरी होने के बावजूद घंटों जाम में फंसे रहने से बेहद आक्रोशित है। लोगों का कहना है कि ग्रेनो वेस्ट में जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। यातायात पुलिस के नहीं होने से लोग मनमर्जी से गाडियां कहीं से भी निकाल लेते है। ग्रेनो वेस्ट मार्ग पर कई बहुराष्ट्रीय औद्योगिक इकाइयां है।

गुजरते हैं हजारों वाहन

ज्यादातर शाम के वक्त कई हजार वाहन इस मार्ग से गुजरते है। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि ग्रेनो वेस्ट की सड़कों पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ गया है। आए दिन जाम की समस्या से वाहन चालकों को जूझना पड़ रहा है। सुबह व शाम के वक्त आफिस जाने और वापस आने पर समस्या ज्यादा गंभीर हो जाती है। प्रशासन को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जल्द ही कोई उचित बंदोबस्त करने चाहिए।

यह भी पढ़ें…

Greater Noida West News: इस सोसाइटी के फूड स्टॉल में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

Leave a Reply

Your email address will not be published.