July 27, 2024, 1:58 pm

Greater Noida News: नोएडा के जटायु की प्रतिमा अयोध्या के राम मंदिर में होगी स्थापित, बनाने वाले रामसुतार को भी मिला निमंत्रण

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday January 8, 2024

Greater Noida News: नोएडा के जटायु की प्रतिमा अयोध्या के राम मंदिर में होगी स्थापित, बनाने वाले रामसुतार को भी मिला निमंत्रण

Greater Noida News: अयोध्या में राम मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी सिलसिले में देश विदेश से भगवान राम से जुड़े साक्ष्यों को इकट्ठा किया जा रहा है। इसी क्रम में नोएडा के जटायु की प्रतिमा श्री राम मंदिर में स्थापित की जाएगी। पीएम मोदी स्वयं इसका पूजन करेंगे। इस प्रतिमा को बनाने वाले मूर्तिकार राम सुतार को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन की तैयारी जोरों से चल रही हैं। रामलला मंदिर में जटायु को भी स्थापित किया जाएगा। यह गौतमबुद्ध नगर के लिए काफी गर्व की बात है। यह जटायु की मूर्ति नोएडा में रहने वाले प्रसिद्ध और विख्यात मूर्तिकार राम सुतार ने बनाई है। इस नोएडा में बने जटायु को अयोध्या में कुबेर टीला पर स्थापित किया जाएगा। यह जटायु 20 फुट चौड़ा, आठ फुट ऊंचा और तीन टन से अधिक वजन का है।

Advertisement
Advertisement

अयोध्या पहुंची जटायु की प्रतिमा

अयोध्या में रामलला मंदिर का उद्घाटन आगामी 22 जनवरी 2024 को होगा। इस दौरान भगवान राम से जुड़ी अन्य प्रतिमाएं भी स्थापित हो रही हैं। अयोध्या में राम सुतार द्वारा निर्मित जटायु को भी स्थान दिया गया है। जटायु की इस प्रतिमा को बनाने वाले राम सुतार और उनके बेटे अनिल सुतार ने बताया कि जटायु की प्रतिमा का निर्माण कर वह अयोध्या भेज चुके हैं।

राम सुतार और उनके बेटे को अयोध्या बुलाया

अयोध्या राम मंदिर में पर कुबेर टीला पर इस प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जटायु का भी पूजन करेंगे। राम सुतार के बेटे अनिल सुतार ने बताया कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम के लिए हमें बुलाया गया है। एक या दो दिन में हमें निमंत्रण पत्र मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें…

Greater Noida News: योगी सरकार ने बायर्स के बाद बिल्डरों को भी दी राहत, जुर्माने में मिल सकती है इतने फीसदी छूट

कौन हैं राम सुतार

राम सुतार को पद्म श्री, पद्म भूषण और टैगोर कल्चरल सम्मान मिल चुका है। मंगोलियन सरकार भी उन्हें सम्मानित कर चुकी है। गुजरात में 182 मीटर ऊंचे स्टेच्यू ऑफ युनिटी का निर्माण भी राम वी सुतार ने ही किया है। दिल्ली की दस फीट लंबी गोविंद वल्लभ पंत की कांस्य प्रतिमा, बिहार में कर्पूरी ठाकुर, अनुग्रह नारायण सिन्हा की मूर्ति, अमृतसर में महाराजा रणजीत सिंह की 21 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.