July 27, 2024, 7:58 am

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, जाने पूरी खबर

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday June 2, 2024

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, जाने पूरी खबर

Greater Noida News: दिल्ली  एनसीआर वासियों के लिए चौंकाने वाली खबर है। शनिवार को हुई हल्की बूंदाबांदी और आंधी के कारण यहां की हवा में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। जिसके कारण ग्रेटर नोडा देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है।

क्या है पूरा मामला

बतादें, दिल्ली एनसीआर (Greater Noida News) के क्षेत्र में शनिवार को दोपहर के बाद हुई बूंदाबांदी से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन तेज धूलभरी आंधी ने रास्ते पर लोगों को परेशान किया। आंधी के कारण शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया और वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार ग्रेटर नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया।

तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा

पिछले एक सप्ताह से शहर में लू चल रही थी और तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया था। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन शनिवार को दोपहर बाद करीब 2 बजे से तेज धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई और कई स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। इससे शहर का तापमान नीचे गिरा।

यह भी पढ़ें…

Fire in Warehouse: गोदाम में लगी भीषण आग, आसमान तक छाया काले धुएं का गुबार

आंधी से वायु गुणवत्ता प्रभावित हुई

हालांकि, आंधी से वायु गुणवत्ता प्रभावित हुई। ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 373 दर्ज किया गया, जबकि नोएडा का 256, दिल्ली का 245 और गाजियाबाद का 222 रहा। बादल छाने से धूल भरी आंधी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने और हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिससे लोगों को प्रदूषण से राहत मिलेगी। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.