July 27, 2024, 8:14 am

Greater Noida News: खुशखबरी, नोएडा एयरपोर्ट के पास नागपुर की तर्ज पर बनेगा लॉजिस्टिक केंद्र

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday January 11, 2024

Greater Noida News: खुशखबरी, नोएडा एयरपोर्ट के पास नागपुर की तर्ज पर बनेगा लॉजिस्टिक केंद्र

Greater Noida News: नोएडा से वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नोएडा एयरपोर्ट के पास नागपुर की तर्ज पर लॉजिस्टिक केंद्र बनाया जायेगा। इससे रोजाना ही अरबों रुपयों जा व्यापार होगा, साथ ही बेरोजगारी की समस्या का भी निराकरण हो सकेगा। उद्यमियों को बेहतर लॉजिस्टिक सुविधाएं दी जाएंगी। लॉजिस्टिक पार्क में जरूरी सुविधाएं देने के लिए यमुना प्राधिकरण की टीम नागपुर का दौरा करेगी। यहां पर मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित किया गया है।

क्या है पूरा मामला

खबर के अनुसार गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास लॉजिस्टिक केंद्र बनेगा। उद्यमियों को बेहतर लॉजिस्टिक सुविधाएं दी जाएंगी। लॉजिस्टिक पार्क में जरूरी सुविधाएं देने के लिए यमुना प्राधिकरण की टीम नागपुर का दौरा करेगी। यहां पर मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित किया गया है।

Advertisement
Advertisement

दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग से जोड़ने की तैयारी

लॉजिस्टिक पार्क के लिए लोकेशन और सुविधाओं के हिसाब से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र बेहतर है। यह इलाका यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से जुड़ा हुआ है। यह दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग से नजदीक है। इस इलाके को दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग से जोड़ने की तैयारी चल रही है। इस काम के बाद यह इलाका ईस्टर्न और वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर से भी जुड़ जाएगा। यहां पर देश का सबसे बड़ा नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण कार्य चल रहा है। इन सबको देखते हुए यहां पर लॉजिस्टिक सबसे बेहतर मुफीद रहेगा।

यह भी पढ़ें…

Delhi News: इस यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट क्यूआर कोड से कर सकते हैं एडमिशन के लिए अप्लाई

इन सेक्टर में लॉजिस्टिक केंद्र लगेंगे

जमीन अधिग्रहण जल्द शुरू होगा यमुना प्राधिकरण ने एयरपोर्ट से लगे हुए सेक्टर-6, सेक्टर-7 और सेक्टर-8 में लॉजिस्टिक और एविएशन इंडस्ट्री को बढ़ावा देगा। जमीन अधिग्रहण से पहले यमुना प्राधिकरण इस इलाके का सर्वे करा रह है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू होगी। इन सेक्टर में लॉजिस्टिक उद्योग लगेंगे। इसके लिए यहां पर सभी सुविधाएं दी जाएंगी। महाराष्ट्र में नागपुर के पास मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित किया गया है। प्राधिकरण की टीम इसका दौरा करेगी ताकि सभी जरूरी सुविधाएं विकसित की जा सके। उद्यमियों को बेहतर लॉजिस्टिक सुविधाएं दी जाएंगी। लॉजिस्टिक पार्क में जरूरी सुविधाएं देने के लिए यमुना प्राधिकरण की टीम नागपुर का दौरा करेगी। यहां पर मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.