July 27, 2024, 1:59 pm

Greater Noida News: बिल्डर ने की किसानों की जमीन पर कब्जे की कोशिश, जानें पूरी खबर

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday February 4, 2024

Greater Noida News: बिल्डर ने की किसानों की जमीन पर कब्जे की कोशिश, जानें पूरी खबर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बिल्डरों की दादागिरी साफतौर पर दिख रही है। नोएडा में बिल्डर ने किसानों की जमीन पर कब्जा करने के लिए जीसीबी चलवाई। जिसके चलते खेत में लगी हुई फसल नष्ट हो गई। किसानों ने एकजुट होकर बड़ी मुश्किल से बिल्डर को रोका। इसके साथ ही किसानों ने डीएम के दफ्तर में बिल्डर के खिलाफ शिकायत की है। डीएम ने किसानों की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा (Greater Noida News) में किसानों ने फसल नष्ट कर बिल्डर के निर्माण कार्य शुरू करने का विरोध किया है। शनिवार को एकजुट हुए किसानों ने अंसल- सर्वोत्तम बिल्डर का काम रुकवा दिया है। किसानों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और बुलंदशहर प्राधिकरण से वार्ता करके जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। उधर अधिकारियों ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

संयुक्त किसान मोर्चा (भूमि अधिकार) के आह्वान पर 108 दिनों से ग्रेटर नोएडा के रामगढ़ और बील अकबरपुर गांव में किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। शनिवार को सर्वोत्तम बिल्डर कर्मियों ने फसल नष्ट कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसकी जानकारी मिलते ही मौक पर बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। किसानों ने बिल्डर के कर्मियों का विरोध करते हुए जेसीबी मशीनों को खेतों से बाहर कराकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।

यह भी पढ़ें…

Greater Noida West News: बच्चे पर हुई एफआईआर तो सड़क पर उतरे लोग, डॉग लवर्स पर निकाला गुस्सा…

किसान नेता सुनील फौजी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने तहसील दिवस में सुनवाई करने आए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से बातचीत की। उन्होंने डीएम को किसानों की समस्या बताईं। डीएम ने अधिकारियों को फोन पर बात कर किसानों की मांगों को दूर कराने के लिए कहा है। इस मौके पर बाबा विजयपाल भाटी, सुरेश मास्टर, यशपाल , लाला चेयरमैन, देवेंद्र भाटी भोगपुर, ध्यान सिंह फौजी, भाकियू कृषक शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, बेरोजगार किसान सभा के प्रवक्ता विजयपाल भाटी, किसान सभा के रणपाल बैसोया आदि ने समर्थन और सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.