May 19, 2024, 12:52 am

Ghaziabad (UP): मॉल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में मारी रेड, 44 लड़कियां और 21 लड़के अरेस्ट

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday December 2, 2023

Ghaziabad (UP): मॉल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में मारी रेड, 44 लड़कियां और 21 लड़के अरेस्ट

Ghaziabad (UP): गाजियाबाद के स्पा सेंटरो पर सेक्स रैकेट लंबे समय से चलाया जा रहा था । इसमें दूर दराज के इलाकों से सैकड़ों की संख्या में लड़के लड़कियां  शामिल थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने रेड मारकर सेक्स रैकेट में लिप्त 61 लड़के लड़कियां को आपत्ति जनक स्थिति में गिरफ्तार कर लिया। जिसमें 44 लड़कियां और 21लड़के बताए जा रहे हैं।…

कहां का है मामला

 Gulynews.com को मिली जानकारी के मुताबिक सेक्स रैकेट गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित आदित्य मॉल और राजहंस प्लाजा में 6 स्पा सेंटरों पर चलाया जा रहा था। इन स्पा सेंटरों पर कानून की आड़ में लंबे समय से जिस्म फरोसी का धंधा होता आ रहा है। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस से इन स्पा सेंटरों पर अपनी टीम के साथ धावा बोल दिया। पुलिस दबिश में मौके पर ही 61 लड़के लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में अरेस्ट कर लिया गया, जिनमें 44 लड़कियां और 21लड़के बताए जा रहे हैं। शेष लड़के लड़कियां पुलिस से बचकर भागने में कामयाब हो गए। अरेस्ट किए गए लड़के लड़कियों की संख्या ज्यादा होने के कारण थाने भेजने के लिए पुलिस को एक बस का इंतजाम करना पड़ा। पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाले इस सभी स्पा सेंटर सील कर दिये हैं और सभी का चालान कर दिया है।

दिल्ली और गाजियाबाद के आसपास के इलाकों में और भी सेक्स रैकेट चलाने की आशंका

मजानकारी के मुताबिक दिल्ली और गाजियाबाद के आसपास के इलाकों में इसी तरह के और भी सेक्स रैकेट चलाए जाने की आशंका है। इन सेक्स रैकेट में गावों से रोजी रोटी कमाने के लिए शहर आने वाले लड़के लड़कियों को टारगेट बनाया जाता है। उन्हें नशे की लत लगाई जाती है और इस तरह का घिनौना काम करने को मजबूर किया जाता है। इसके साथ ही मानव तस्करी जैसे संगीन अपराधों को भी अंजाम दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.