July 27, 2024, 9:57 am

Ghaziabad News: विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में फूहड़ संगीत पर थिरकी बार डांसर

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday December 31, 2023

Ghaziabad News: विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में फूहड़ संगीत पर थिरकी बार डांसर

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीपुर इलाके से फूहड़ता का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मोदीनगर इलाके में भोजपुर के शकुरपुर गांव में शनिवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मंच पर फूहड़ डांस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। गांव शकुरपुर में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के मोदीनगर के भोजपुर इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में अश्लील डांस का एक वीडियो सामने आया है। महिला डांसर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में ‘मुझको राणा जी माफ करना गलती मारे से हो गई’ गाने पर महिला डांसर थिरकते हुए नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि मोदीनगर के गांव शकूरपुर में भीड़ जुटाने के लिए आयोजकों ने महिला डांसरों से मंच पर नृत्य कराया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान ऐसा कुछ नहीं हुआ था।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुताबिक, भोजपुर के शकुरपुर गांव में शनिवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मंच पर फूहड़ डांस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। गांव शकुरपुर में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मंच पर ग्राम प्रधान बबली चौधरी, प्रधान पति के अलावा सांसद डॉ. सत्यपाल पाल सिंह और विधायक डॉ. मंजू शिवाच का बैनर लगा हुआ है। कार्यक्रम में सांसद, विधायक के अलावा भाजपा के कई नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया था।

कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई थी। सोशल मीडिया पर रविवार को मंच के कई वीडियो वायरल हुए। वायरल वीडियो में महिला कलाकार मंच पर फिल्मी गानों पर फूहड़ डांस करती दिख रही हैं। वीडियो में उस समय भाजपा नेता या कोई अधिकारी मंच पर दिखाई नही दे रहा है। ग्राम प्रधान बबली चौधरी का कहना है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह वहां से चले गए थे। किसी ने मंच का दुरुपयोग किया है। इस मामले में बीडीओ भोजपुर पीयूष राय का कहना है कि सांसद, विधायक इस कार्यक्रम में मौजूद थे। गरिमापूर्ण तरीके से कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। कार्यक्रम खत्म होने के बाद स्थानीय स्तर पर किसी ने यह किया है।

यह भी पढ़ें…

New Year 2024: दिल्ली NCR में मना रहे हैं जश्न तो रहें सावधान, जान लें कहां-क्या है एडवाइजरी

Leave a Reply

Your email address will not be published.