July 6, 2024, 2:07 am

Food Avoid In Vitiligo: इन चीजों को खाने से बढ़ सकती है विटिलिगो बीमारी, आज ही करें अवॉइड

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday June 27, 2024

Food Avoid In Vitiligo: इन चीजों को खाने से बढ़ सकती है विटिलिगो बीमारी, आज ही करें अवॉइड

Food Avoid In Vitiligo: त्वचा पर सफेद दाग जिसे विटिलिगो कहते हैं। इस बीमारी में खाने-पीने से जुड़े परहेज करना अहम हो जाता है। अगर आपको सफेद दाग की समस्या है तो इन चीजों का सेवन करने से आपको बचना चाहिए।

विटिलिगो जिसे आम भाषा में सफेद दाग (Food Avoid In Vitiligo) की समस्या कहते हैं। इस बीमारी में शरीर के अलग-अलग हिस्सों में सफेद दाग जैसे पड़ने लगते हैं। ये एक तरह का चर्मरोग है। जिसे मेडिकल भाषा में ल्यूकोडर्मा कहते हैं। ये सफेद दाग एक बार हो जाएं और इसका इलाज न कराया जाए तो शरीर के दूसरे अंगों में भी फैलने लगते हैं। ये दाग धीरे-धीरे बड़े हो जाते हैं जो दिखने में भद्दे लगते हैं। विटिलिगो की मुख्य वजह मेलेनोसाइट्स नामक कोशिकाओं का नष्ट होना माना जाता है। ये कोशिका शरीर में रंग बनाती है। जब ये कोशिका डैमेज होने लगती है तो सफेद दाग दिखाई देने लगते हैं। विटिलिगो की बीमारी में खानपान की आदतों में खास एहतियात बरतने की जरूरत होती है। आपको इस बीमारी में कुछ खास चीजों से परहेज करना चाहिए।

सफेद दाग में नहीं खानी चाहिए ये चीजें…

तली-भुनी और बाहर की चीजें-

मरीजों को तली-भुनी और बाहर की प्रोसेस्ड चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे लोगों को ब्रेड, बिस्कुट, बेकरी वाले प्रोडक्ट्स का सेवन करने से बचना चाहिए। ज्यादा मीठी चीजें जैसे कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट, सोडा और केक खाने से भी बचना चाहिए।

दही-

विटिलिगो होने पर आयुर्वेद में दही का सेवन करने के लिए भी मना किया जाता है। इसकी वजह है क्योंकि दही तासीर में गर्म होती है और यह पचने में भारी होती है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इससे सफेद दाग की बीमारी और बढ़ सकती है।

मीट और फिश-

सफेद दाग होने पर आपको रेड मीट और मछली का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इन चीजों के सेवन से शरीर में कुछ ऐसे केमिकल्स पहुंच जाते हैं जो इस सफेद दाग की समस्या को और बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

UP Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत, झमाझम बरसेंगे बादल

विटिलिगो में करें इन चीजों का परहेज
  • मसालेदार भोजन
  • शराब
  • विपरीत भोजन
  • अचार
  • अनार
  • टमाटर
  • खट्टी चीजें
  • कॉफी
  • मैदा, दाल
  • चना और मटर
  • आलू और कन्द मूल
  • दूध, दही, पनीर
  • गुड़
  • ठंडा खाना

Leave a Reply

Your email address will not be published.