May 2, 2024, 9:43 pm

Dog Attack: खेत में काम कर रही महिला को कुत्ते ने उतारा मौत के घाट, पति को भी कई जगह नोचा

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday January 6, 2024

Dog Attack: खेत में काम कर रही महिला को कुत्ते ने उतारा मौत के घाट, पति को भी कई जगह नोचा

Dog Attack: देश भर में कुत्ते के काटने के मामले थमने का नाम नही ले रहे हैं। अक्सर ही बेकसूर लोगो को कुत्ते के खतरनाक हमलों का शिकार होना पड़ता है। कुत्ते के जानलेवा हमले का ऐसा ही एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमे खेत में काम कर रही एक महिला पर कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया और उसे नोच नोचकर मार डाला। कुत्ते ने पहले महिला को नीचे गिरा दिया। इसके बाद चेहरे व गले को नोंच डाला। इससे महिला की मौत हो गई। पति बचाव में पहुंचा तो कुत्ते ने उसके बाएं हाथ की एक अंगुली सहित कई जगह काट लिया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली गंगा नदी के बीच रेत पर खेती कर रहे किसान दंपती पर शुक्रवार की सुबह एक कुत्ते ने हमला कर दिया। पहले उसने पत्नी को नीचे गिरा दिया। इसके बाद चेहरे व गले को नोंच डाला। इससे महिला की मौत हो गई।पति बचाव में पहुंचा तो कुत्ते ने उसके बाएं हाथ की एक अंगुली सहित कई जगह काट लिया। इससे नाराज लोगों ने घेरकर कुत्ते को मार डाला। कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी बारीपुर निवासी बसंतु बिंद (58) और उनकी पत्नी दुलेसरा देवी (55) भटौली गंगा नदी के बीच रेत पर सब्जियों की खेती करते थे। शुक्रवार को दोनों खेत पर काम कर रहे थे।

Advertisement
Advertisement

सुबह 10 बजे के करीब एक कुत्ते ने दुलेसरा पर हमला कर दिया। बचने के चक्कर में वह रेत पर गिर गई। कुत्ते ने दुलेसरा के चेहरे और गर्दन को कई जगह से नोंच खाया। दुलेसरा की चीख-पुकार सुनकर बसंतु दौड़ा तो कुत्ते ने उन पर भी हमला बोल दिया। बाएं हाथ की अंगुली सहित कई जगह काट लिया। कुछ अन्य लोग भी बचाव करने पह़ुंचे तो कुत्ते ने उन्हें भी काटकर घायल कर दिया। इससे पहले ही दुलेसरा देवी ने दम तोड़ दिया था। कुत्ते के हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे केवटावीर के शिवलाल (32) और हीरावती (64) को भी कुत्ते ने काटा है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस बीच कुत्ते के हमले से महिला की मौत की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को हुई।

यह भी पढ़ें…

Ghaziabad News: दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे बनेगा पर नया एंट्री और एग्जिट प्वाइंट, इन्हें होगा फायदा

ग्रामीणों ने आदमखोर कुत्ते को घेर कर मार डाला

नाराज ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से लैस होकर आदमखोर कुत्ते को घेर लिया और पीटकर उसे मार डाला। कुत्ते के हमले से मरने वाली दुलेसरा देवी के दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो गई है। मृतका के बेटे रामलखन उर्फ झल्लू ने बताया कि खेत में काम करते समय उनके माता-पिता पर कुत्ते ने हमला किया था। इसमें मां की मौत हो गई। देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना की जानकारी जिसे मिली, वह हैरान रह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.