May 2, 2024, 8:24 am

Divyanka Tripathi Accident: एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, टूट गईं हाथ की हड्डियां… पति विवेक ने दी जानकारी

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday April 19, 2024

Divyanka Tripathi Accident: एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, टूट गईं हाथ की हड्डियां… पति विवेक ने दी जानकारी

Divyanka Tripathi Accident: टेलीविजन जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक दिव्यांका त्रिपाठी का हाल ही में एक्सीडेंट हो गया है। उनकी हाथ की दो हड्डियां बुरी तरह टूट गई हैं और उन्हें फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। उनके पति विवेक दहिया ने इस पर अपडेट शेयर किया है और फैंस से उन्हें ठीक रहने की प्रार्थना करने की गुजारिश की है।

क्या है पूरा मामला

बतादें, दिव्यांका त्रिपाठी (Divanka Tripathi Accident) एक फेमस टीवी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत डेली सो ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ में ‘विद्या’ का रोल करके किया था। हालांकि, शो ‘ये है मोहब्बतें’ में ‘डॉक्टर इशिता भल्ला’ की भूमिका से उन्हें अपार फेम और पहचान मिली। इसके अलावा, उसी शो के सेट पर दिव्यांका की मुलाकात एक्टर विवेक दहिया से हुई और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। बाद में इस कपल ने 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली। दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया है और उन्होंने हॉस्पिटल के बेड से अपडेट शेयर किया है।

हाथ की दो हड्डियां टूटी..

हालांकि पीआर टीम ने ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने खुलासा किया कि दिव्यांका की बांह की दो हड्डियां टूट गई हैं और अब वह डॉक्टर्स की देखभाल में हैं। उन्होंने चोट दिखाने वाली एक एक्स-रे की फोटो भी शेयर की,एक्ट्रेस को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें…

Noida Elevated Road: NTPC रैंप से सेक्टर-60 तक बंद रहेगा एलिवेटेड रोड, इन सेक्टर के लोग दें विशेष ध्यान…

एक्ट्रेस के पति ने फैंस को दी सूचना

बताया जा रहा है की एक्ट्रेस के पति विवेक दहिया ने अपना लाइव सेशन स्थगित कर दिया और अपनी पत्नी दिव्यांका के एक्सीडेंट की खबर सुनते ही उनके पास पहुंचे। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर, उन्होंने फैंस को पत्नी के बारे में अपडेट दिया। इसमें लिखा था, ‘हमें यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया था और अब वह मेडिकल केयर में हैं। उनके ठीक होने के बाद शो की शुरुआत की जाएगी। हम आपकी समझ और सपोर्ट के लिए आपको धन्यवाद देते हैं और दिव्यंका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने में हमारे साथ शामिल हों। विवेक जल्द ही आप सभी से जुड़ने के लिए एक्साइटेड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.